एक ही परिवार के तीन लोगों के सुसाइड के बाद विवाहिता ने और फांसी लगाई

Subscribe






Share




  • International News

योगेश खत्री

टीटीआई न्यूज़

आगरा 6 जुलाई 2022

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में पति पत्नी और उनकी पुत्री द्वारा सामूहिक आत्महत्या किए जाने के बाद थाना निबोहरा के बिलाई पुरा गांव में एक विवाहिता ने और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस के अलावा एसडीएम भी मौके पर पहुंचे हैं और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

इस संबंध में प्राप्त और विवरण के अनुसार बसई अरेला की रहने वाली आरती का विवाह 2 साल पहले यहां के रहने वाले अशोक के साथ हुआ था जो ईंट भट्टे पर काम करता है। रात को दोनों पति पत्नी 12:00 बजे तक छत पर सोए। इसके बाद पत्नी ने नीचे कमरे में आकर फांसी लगा ली। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन पता चला है कि पूर्व में भी एक बार यह विवाहिता आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी।

यह भी देखें गोवर्धन में पुलिस-प्रशासनिक गतिविधियां तेज 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर