वाह, क्या अद्भुत छटा बिखेरते हो आप?

Subscribe






Share




  • National News

वाह, क्या अद्भुत छटा बिखेरते हो आप? यह दृश्य देखकर किसी के भी मन से यही बात निकलेगी। सचमुच बच्चे तो वैसे भी भगवान की मूरत होते हैं और जब यह समूह के रूप में राष्ट्रीय पर्व पर एकत्रित होते हैं तो अद्भुत छटा बिखरती ही है।

श्री राधावल्लभ कटोरी देवी टैंटीवाल सरस्वती शिशु मन्दिर बल्देव मार्गं मथुरा में राष्ट्रीय गौरव व स्वाभिमान के महापर्व 74वें गणतन्त्र दिवस एवं बसन्त पन्चमी पर्व के पावन अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति पूर्ण मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के संस्कृत भारती ब्रज प्रान्त मथुरा महानगर अध्यक्ष वरिष्ठ हिन्दू नेता आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा गणतन्त्र दिवस हमारे राष्ट्रीय गौरव व स्वाभिमान का महा पर्व है। आज भारत माता के उन अनेक महान स्वतन्त्रता सन्ग्राम सेनानियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपने प्राणों को भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेना से सेवानिवृत्त धर्मगुरु एवं संस्कृत भारती मथुरा महानगर मंत्री आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी ने स्वतंत्रता सेनानीयों का स्मरण करते हुए कहा कि आज का दिन विशेष है। आज वीर हकीकत राय का जन्म दिवस भी है जिन्होंने अन्ग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे।

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सभी अतिथियों का अन्ग वस्त्र भेट कर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रुकम पाल सिंह द्वारा अतिथियों का परिचय दिया गया। विद्यालय के प्रबन्धक गंगाधर अरोड़ा द्वारा विद्यालय की प्रगति की जानकारी देते हुए सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य जसवीर सिंह, रविप्रकाश अवस्थी एवं आचार्या बहनों नीतू सक्सेना, प्रीती, सोनिया, राजेश्वरी, प्रतिमा सारस्वत, रचना आदि का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के अभिभावक श्याम सुन्दर, योगेश चौधरी, दीपक बंसल आदि लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विधि विधान से भारतमाता और माता सरस्वती के चित्र के सम्मुख अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान किया गया। बच्चों द्वारा मनोहारी देशभक्तिपूर्ण व धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए उसके पश्चात बसन्तोत्सव मनाया गया। माता सरस्वती का वैदिक विधि-विधान से पूजन किया गया और बच्चों द्वारा हवन किया गया। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम् राष्ट्रीय गीत से किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रुकम पाल सिंह द्वारा किया गया।

गंगाधर अरोड़ा प्रबन्धक 

श्री राधावल्लभ कटोरी देवी टैंटीवाल सरस्वती शिशु मन्दिर बल्देव मार्ग मथुरा।

यह भी देखिए बार एसोसिएशन मथुरा का गणतन्त्र दिवस समारोह

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर