रहेड़ा की प्रधान बनी गीतादेवी को मिली ऐतिहासिक जीत

Subscribe






Share




  • National News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (03-05-2021)

 

चौमुहां ब्लॉक के ग्राम रहेड़ा- मडोई में प्रधान पद हुई ऐतिहासिक जीत।

प्रधान पद की प्रत्याशी गीता देवी को मिला ग्रामवासियों का पुरजोर समर्थन।

हमउम्र हो या बुजुर्ग, महिला हो या पुरूष सभी ने अपना मत गीता देवी के पक्ष में देकर दिखाई एकजुटता।

विनिंग कैंडिडेट गीता देवी को 919 मत और रन अप प्रत्याशी सावित्री को 784 मत प्राप्त हुये।

कुल मिलाकर गीता देवी 154 वोटों से विजयी होकर रहेड़ा ग्राम पंचायत की प्रधान चुनी गई हैं।

आपको बता दें कि गीता देवी वृन्दावन निवासी डॉ संजय जादौन की धर्मपत्नी हैं।

डॉ संजय की मेहनत ने दिखा दिया कि कोई मंज़िल दूर नहीं, अगर मन में दृढ़ निश्चय और संकल्प पक्का हो।

नवनिर्वाचित प्रधान गीता देवी और डॉ संजय ने ग्रामवासियों का आभार जताते हुये कहा है कि समूचे गांव का विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।

डॉ संजय और घनश्याम जादौन वृन्दावन नगर के लिए ऐसा चेहरा रहे हैं, जो समाजसेवा के साथ- साथ स्थानीय चुनावों में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर