नई दिल्ली : गांधी-नेहरू परिवार की सम्पत्ति की होगी जाँच

Subscribe






Share




  • National News

नई दिल्ली 27 जुलाई 2020

 

हरियाणा की खट्टर सरकार ने गांधी और नेहरू परिवार की संपत्तियों की जाँच का फैसला लिया है। प्रदेश के मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग को संपत्तियों की जांच करने का आदेश दिया है।

आरोप है कि 2005 से 2010 के बीच गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर हरियाणा में कई संपत्तियां हासिल की गई थीं। हरियाणा में 2005 से 2014 के दौरान कांग्रेस की सरकार थी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे।

इस दौरान कांग्रेस के कई ट्रस्ट और गांधी-नेहरू परिवार के लिए कई संपत्तियां हासिल की गई थीं। कुछ संपत्तियों की पहले से ही जांच चल रही है। अब केंद्र सरकार के पत्र के बाद हरियाणा सरकार ने गांधी-नेहरू परिवार की बाकी संपत्तियों की जांच के आदेश दिए हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर