शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप एफआईआर दर्ज

Subscribe






Share




  • Crime

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप एफआईआर दर्ज 

मुंबई | 14 नवंबर 2021 

मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। नितिन बरई नामक शिकायतकर्ता ने शिल्पा और राज पर स्पा और जिम की फ्रेंचाइजी बांटने के नाम पर उनके साथ फ्रॉड करने का आरोप लगाया है। नितिन बरई पेशे से बिजनेसमैन हैं।

सूत्रों के मुताबिक 13 नवंबर को नितिन बराई ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। नितिन का कहना है कि जुलाई 2014 में एसएफएल फिटनेस कंपनी के डायरेक्टर काशिफ खान, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने उनसे एक कंपनी में करीब डेढ़ करोड़ रुपए निवेश करने को कहा और मुनाफे में से हिस्सा दिए जाने का वादा किया।

नितिन का दावा है कि तीनों ने उसे यह भरोसा दिलाया था कि एसएफएल फिटनेस कंपनी उसे 1 फ्रेंचाइजी देगी और पुणे के हडपसर और गोरेगांव में एक जिम और स्पा खोलेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ तो कल 13 नवंबर को शनिवार के दिन नितिन बरई ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 120 बी, 506 और अन्य मामलों में केस दर्ज किया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर