आज का राशिफल

Subscribe






Share




  • Jeevan Mantra

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):- आज के दिन बनते कार्यों में विलंब होने के कारण निराशा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कैरियर के अन्य अवसरों के लिए, यह समय बहुत सकारात्मक नहीं है। आपको वांछित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। अपने लक्ष्यों पर से ध्यान नहीं हटाएं और कड़ी मेहनत करना जारी रखें।

 

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-मन में नया कुछ करने की इच्छा जागृत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। गलतफहमी के कारण आपको उलझन का सामना करना पड़ सकता हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में देरी करेंगे। व्यापारी वर्ग को उधार लेन-देन से बचना चाहिए। मन को स्थिर रखने के लिए आप ध्यान भी लगा सकते हैं।

 

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा):- आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। शिक्षा के प्रति रूचि बनी रहेगी। मन में अज्ञात भय रहेगा और उधेड़बुन रहेगी। शांत चित्त रहकर मंथन करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो सकता है।

 

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :- घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। आज का दिन भावनाशील विचारों का है। ज्यादा सोच विचार आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। भविष्य को लेकर आशंकित रहेंगे। नकारात्मक विचारों से बचने के लिये म्यूजिक और मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं।

 

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-भाग्य आपका साथ देगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। मन में जोश और उमंग रहेगी। अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं।

 

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष,   ण, ठ, पे, पो):- धन का निवेश सोच समझ कर करना होगा। संबंधों के मामले में सावधान रहें। फोन पर ज्यादा बातें करने से बचें। अपने क्रोध पर काबू रखें। मतलब परस्त लोगों को इग्नोर करने का प्रयास करें। आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा।

 

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते) :-अपनी सोच सकारात्मक रखें। आज आप जितना सकारात्मक सोचेंगे, उतने सफल भी हो सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते आपके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। विरोधी सक्रिय रहेगे। पारिवारिक या व्यावसायिक मामलों के कारण चिंतित रहेंगे। सतर्क रहने की जरूरत है।

 

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु):-आज आप कुछ बातों को लेकर खुश होंगे। कुछ दिल के खास लोगों से बात करके आप आज काफी भावुक भी होंगे और आपके दिल में प्रेम की भावना रहेगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में विरोधियों पर आप भारी रहेंगे।

 

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे) :-आज आप कुछ संवेदनशील रहेंगे। परिवार में भी आज का दिन बेहतर रहेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। घर की छत पर पक्षियों के लिए पीने का पानी और दानों का इंतजाम करना मानसिक शांति देगा।

 

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि):-किसी बात को लेकर मन में अचानक भय उत्पन्न हो सकता है। मन को स्वस्थ रखने का प्रयास करें। जो करीबी लोग आपसे दूर हो गए थे, वो आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें। 

 

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :- मन में निर्णय लेने की शक्ति का अभाव रहेगा। आज आपके लिए आशा की नई किरण मिलने जैसा दिन हो सकता है। व्यवसायिक जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फ़ायदेमंद होगी। 

 

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि):- आपका मन कुछ दुविधायुक्त रह सकता है। आपको अपने परिवार और मित्रों के बीच में एक संतुलन बनाना चाहिए। रिश्तों में अपनेपन की कमी रहेगी। संबंधों को समय देने और एक दूसरे की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर