उत्तर प्रदेश, मथुरा : मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग, घटना में 4 लोग हुए घायल

Subscribe






Share




  • National News

रॉकी गुप्ता

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 27 जुलाई 2020

 

थाना हाईवे के विकास नगर में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, पहले दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। फिर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, घटना में 4 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो गोली लगने से घायल हुए थे।

घटना देर रात थाना विकासनगर की है विकास नगर के रहने वाले दो युवकों में एक दुकान पर मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों में गाली गलौज हुई और फिर जमकर मारपीट। घर पर आकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। जिसमें 2 लोगों के गोली  लगाने से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मारपीट और फायरिंग की घटना में 4 लोग घायल हुए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायरिंग करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने थाना हाईवे में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर