उत्तर प्रदेश : मथुरा में सेनेटरी नैपकिन का वितरण

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 21 जुलाई 2020

 

 

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र के निर्देश पर परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा संगिनी सहेली ट्रस्ट की अध्यक्ष सोशल एक्टिविस्ट प्रियल भारद्वाज के साथ सेल्टर होम लक्ष्मी नगर में सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बताया कि जहां नेपकिन स्वच्छता का प्रतीत है, वहीं दूसरी ओर इससे अनेक बीमारियों से निजात मिलती है। उन्होंने कहा कि आज नारी पुरूषों से भी आगे हैं, हर क्षेत्र में नारी अपना पूर्ण योगदान देकर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में भी नारियों ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए अपने परिवार और समाज की स्थिति को मजबूत किया है।

 

संगिनी सहेली ट्रस्ट की अध्यक्षा ने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान दंे, जिससे कोविड-19 से ही नहीं बरसात के मौसम में फैलने वाली अनेक वायरल बीमारियोें से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्त्री मां के रूप में बच्चे की पहली गुरू होती है, वही बच्चों के संस्कार उत्पन्न करने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि हमें प्रारम्भ से ही बच्चों में साफ-सफाई और परिवार के अन्य सदस्यों को भी सफाई के बारे में जानकारी देनी चाहिए, जिससे हम रोग मुक्त होकर आसानी से अपना जीवन यापन कर सकें।

 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सजग एवं सतर्क तथा समाज के प्रत्येक क्षेत्र मंे उनकी भागीदारी को मजबूत करने के लिये रखा गया था। उन्होंने बताया गया कि अमूमन देखा जाता है कि पीरियड के समय महिलाएं संकोच मानती हैं और कई तरह की बीमारियों को शर्म की वजह से छुपाती हैं और अपनी भावनाओं को भी जाहिर नहीं कर पाती हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के निदान हेतु इस बैठक आयोजन किया गया है, जिससे महिलायें अपनी समस्याओं को खुलकर बता सकें। महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन का वितरण भी किया जा रहा है। वर्षों से समाज के क्षेत्र में कार्य कर रही संगिनी सहेली ट्रस्ट करीब 17 स्टेटों में काम कर रही हैं और इसी तरह हर जिले में पहुंचकर महिलाओं को जागरूक करती रहती हैं। उन्होंने बताया कि नैपकिन ज्यादा कीमत के नहीं आते हैं और नैपकिन लगाने से महिलाओं के अंदर अनेकों प्रकार की पनपने वाली बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

 

इसको लेकर भी महिलाओं को जागरूक किया गया है। हमारी संस्था यूपी के कई जिलों से होते हुए आज मथुरा पहुंची है, जहाँ संस्थान का लक्ष्य डेढ़ हजार महिलाओं को जागरूक करने का है। यह संस्था लगातार महिलाओं को जागरुक करने का कार्य कर रही है।

 

जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) परियोजना अधिकारी रमेश कौशिक के नेतृत्व में 10 महिलाओं समूहों को शामिल किया गया, जिसमें सभी महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरण करवाया और उनको विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

 

जिला सूचना अधिकारी

मथुरा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर