उत्तर प्रदेश, मथुरा : बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम, बढ़ेगा नई कार्यकारिणी का कार्यकाल ?

Subscribe






Share




  • States News

उत्तर प्रदेश, मथुरा : बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम, बढ़ेगा नई कार्यकारिणी का कार्यकाल ?

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 31 जुलाई 2020

बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में भारी कशमकश और कड़े मुकाबले के बाद सुशील शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। हालांकि उन्हें जीत सिर्फ 17 वोटों से मिली बताई गई है।

सचिव पद पर सुनील कुमार चतुर्वेदी 400 से अधिक वोटों से विजयी रहे हैं। उपाध्यक्ष श्यामसुंदर जादौन, संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार यादव, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा और ऑडिटर शैलेश दुबे निर्वाचित हुए हैं।

पुन: किंग मेकर के रूप में उभरे पूर्व अध्यक्ष डॉ. बृज गोपाल शर्मा ने बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 जुलाई तक बढ़ाए जाने का विचार रखा है। उनका मानना है कि पदाधिकारियों को उनके लिए निर्धारित कम से कम 1 साल तो मिलना ही चाहिए। शपथ ग्रहण की तिथि के बारे में अभी निर्णय नहीं लिया गया है।

मथुरा बार चुनाव परिणाम : किसने, किसको, कितने मतों से हराया ?

1 - अध्यक्ष 

सुशील शर्मा - 925✅

विजयपाल तोमर - 908

17 वोटों से सुशील शर्मा जीते।

2 - उपाध्यक्ष

श्याम सुंदर जादौन - 714✅

विनोद कुमार चौधरी 471

243 वोटों से श्याम सुंदर जादौन विजयी।

3 - सचिव

सुनील कुमार चतुर्वेदी - 1206✅

सतेंद्र कुमार परिहार - 832

374 वोटों से सुनील कुमार चतुर्वेदी विजयी हुए।

4 - संयुक्त सचिव

कृष्ण कुमार यादव - 846 ✅

देवेंद्र अग्रवाल - 467

389 वोटों से कृष्ण कुमार यादव जीते।

5 - ऑडिटर

शैलेश दुबे - 1129 ✅

निमेष गर्ग - 667

462 मतों से शैलेश दुबे जीते।

6 - कोषाध्यक्ष

प्रवीण शर्मा - 1043 ✅

बबिता सिंह - 942

101 वोटों से प्रवीण शर्मा विजयी हुए।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर