महापौर विनोद अग्रवाल ने यमुना महारानी घाटों पर स्वयं उपस्थित रहकर संभाली दशहरा स्नान की व्यवस्था

Subscribe






Share




  • National News

रामदास चतुर्वेदी 30 मई 2023

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मथुरा पुरी के प्राचीन पुण्य तीर्थ विश्राम घाट और यमुना महारानी के तट पर होने वाले गंगा दशहरा स्नान की सभी व्यवस्था को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वंय मौजूद रहकर प्रातः काल से ही नगर निगम मथुरा वृन्दावन के नव निर्वाचित महापौर विनोद अग्रवाल ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं सहयोगियो सहित पार्षदगणों के साथ सभांला और यमुना स्नान की सभी व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन का स्टीमर से निगरानी कर निरीक्षण किया।

इस मौके पर महापौर विनोद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि परम्परागत रूप से माँ यमुना महारानी के प्राचीन घाटों पर होने वाले गंगा दशहरा स्नान इतनी श्रद्धा के साथ आने वाले श्रृद्वालुओं के लिए उचित सुविधाजनक व्यवस्थाएं करता हमारा कर्तव्य है। उसीक्रम में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा यमुना स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण रूप से व्यवस्थाएं की गयी और पुण्य तीर्थ विश्राम घाट के पास राजा घाट पर नगर निगम के अधिकारियों की टीम ने कैम्प लगाकर व्यवस्थाओं को संभाला।

वहीं यमुना के मुख्य घाटो व यमुनापार तट पर भी वेरिकेटिंग की समुचित व्यवस्था, गोताखोर, साफ सफाई, चेजिंग रूम, रात्रि में प्रकाश व्यवस्था एवं खोया पाया कैम्प आदि की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की गई। 

इस दौरान महापौर के साथ हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, भाजपा जिला मंत्री कुन्ज बिहारी चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, प्रमोद बंसल, पार्षद संतोष पाठक, पार्षद अंकुर गुर्जर, ब्रजेश खरे, धनंजय लोधी, सुधांशु खण्डेलवाल, सुनील चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी एवं नगर के व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Also Watch गंगा दशहरा पर मथुरा में पतवार के बिना ही चली नाव

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर