उत्तर प्रदेश, मथुरा : विवेक देशवार बने रालोद के जिला मीडिया प्रभारी

Subscribe






Share




  • National News

सुजीत वर्मा

टीटीआई न्यूज़ 

बल्देव (मथुरा) 31 जुलाई 2020

 

 

राष्ट्रीय लोकदल की घोषित कार्यकारणी में युवा नेता विवेक देशवार को जिला प्रवक्ता /मीडिया प्रभारी बनाया गया है।श्री देशवार के जिला प्रवक्ता बनने पर स्थानीय बाशिंदों व लोकदल के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।

स्थानीय कार्यालय पर नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी का स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। श्री देशवार ने कहा कि   किसानों की हितैषी पार्टी है रालोद। प्रदेश में आज जंगल राज कायम है।आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण नही हो पा रहा है। किसानों को फसल का बाजिफ मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

 श्री देशवार ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस वे पर बल्देव क्ष्रेत्र में कट बने जिससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके।कट की मांग को लेकर मुहिम चलाई  जायेगी।

इस अवसर पर रालोद के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष शीशपाल प्रधान व जयपाल सिंह छौंकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर