नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, मथुरा की 5 सीटों के लिए भरे गए 80 पर्चे

Subscribe






Share




  • National News

विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, मथुरा की पांच सीटों के लिए भरे गए कुल 80 पर्चे

मथुरा 21 जनवरी 2022

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के पहले चरण में आगामी 10 फरवरी को होने वाले मथुरा जनपद की सभी 5 विधानसभा सीटों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज संपन्न हो गई। आज शेष रहे प्रत्याशियों की नामांकन के लिए झड़ी लग गई। पूर्व के दिलों में नामांकन कर चुके प्रत्याशियों ने भी आज अपने पर्चों के अतिरिक्त सेट जमा किए। आज सहित कुल 80 प्रत्याशियों द्वारा इन सीटों के लिए पर्चे भरे गए हैं। 

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु मथुरा से कुल 27, छाता से कुल 15, गोवर्धन से कुल 13, मांट से कुल 15 तथा बलदेव से कुल 10 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दिनांक 14 से 21 जनवरी 2022 तक जमा किये गये हैं।

आज विधान सभा मथुरा से कृष्ण कुमार गर्ग, यतेन्द्र सिंह, दिनेश, जगदीश प्रसाद कौशिक, श्याम सुन्दर, अनीता देवी, सतेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, मुकेश मिश्रा, आदित्य प्रताप, लाडो देवी, धर्मेन्द्र कुमार, राधा रमन, मेराज, योगेश चतुर्वेदी, वीरेन्द्र सिंह, कमलेश, रामनरेश उपाध्याय ने पर्चे भरे।

विधान सभा गोवर्धन से मेघश्याम, प्रदीप कुमार, अशोक, अन्नत कौशिक, संजय सिंह, पीतम, प्रेम सिंह ने पर्चे दाखिल किए।

विधान सभा छाता से तेजपाल सिंह, वीरपाल सिंह, प्रहलाद कुमार चौधरी, लक्ष्मीनारायण, सुवराती खान, धर्मवती, पूनम देवी के पर्चे भरे गए।

विधान सभा मांट से रामबाबू सिंह, सुमन चौधरी, सुभाष चौधरी, देवेन्द्र सिंह, देशराज, संजय लाठर, योगेश चौधरी, राज कुमार, जुगल किशोर पाण्डेय, रूप सिंह, समयेन्द्र सिंह मौर्य, बबीता, कृष्ण दास ने पर्चे भरे हैं।

विधान सभा बल्देव (अ0 जा0) से बबीता देवी, रामबाबू, अशोक कुमार, मीरा देवी, ममता देवी, जीवन लाल ने नामांकन पत्र जमा किये।

जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं कि नामांकन प्रक्रिया में प्रत्येक अधिकारी द्वारा आयोग की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए समस्त नामांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करायें।

भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहा है।

Also Watch आज कैसी रही सर्दी? (Double click)

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर