उत्तर प्रदेश, मथुरा : बेरियावन में लूट करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 15 अगस्त 2020

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के द्वारा लूट की घटनाओ के अनावरण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय मथुरा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन के निकट पर्यवेक्षण में बेरिया बाबा आश्रम अक्रूर घाट वृन्दावन पर दिनांक 04/05 जुलाई की रात्रि में लूट करने वाले दो अभियुक्तो 1. विनोद बघेल पुत्र श्री बलराम बघेल नि0 चैतन्य विहार सौ फुटा रोड कान्हा किशोरी मन्दिर के पास वृन्दावन मथुरा उम्र करीब 25 वर्ष 2. अभि0 उदय सिंह उर्फ दूधिया पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह नि0 बडी आटस थाना वृन्दावन जनपद मथुरा उम्र करीब 32 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर दो अदद तमंचा व 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज व लूट के 10300/-  रुपये ( जिसमें 5800/ रुपये विनोद बघेल व 4500/- रुपये उदय सिंह से बरामद ) व एक सीलिंग दीवार फैन के साथ गिरफ्तार किया गया। 

बेरिया बाबा आश्रम पर हुई लूट के सम्बन्ध में वादी श्री रामचन्द दासजी पुत्र वेरिया बाबा नि0 सीताराम मन्दिर वेरिया बाबा गोशाला बेरिया वन अक्रूर घाट यमुना तट आश्रम वृन्दावन जनपद मथुरा द्वारा दिनांक 06.07.2020 को थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 407/2020 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगण से बरामद नाजायज अस्लाह के सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 488/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विनोद बघेल व मु0अ0सं0 489/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम उदय सिंह उर्फ दूधिया पंजीकृत किये गये।

मु0अ0सं0 407/2020 धारा 392 भादवि की विवेचना से 1.विनोद बघेल पुत्र श्री बलराम बघेल नि0 चैतन्य विहार सौ फुटा रोड कान्हा किशोरी मन्दिर के पास वृन्दावन मथुरा उम्र करीब 25 वर्ष 2. उदय सिंह उर्फ दुधिया पुत्र लक्ष्मण सिंह नि0 बडी आटस थाना वृन्दावन मथुरा, 3. सचिन मिश्रा पुत्र प्रदीप मिश्रा 4. सरमन पुत्र नामालूम नि0गण धौरेरा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा 5. विनोद गूर्जर पुत्र हंसराज नि0 सिवाल थाना बरसाना जनपद मथुरा व दो अज्ञात व्यक्तियो के नाम प्रकाश में आये है जिस कारण मुकदमा में धारा 392 भादवि का लोप कर धारा 395/412 भादवि की वृद्धि की गई । गिरफ्तारशुदा अभि0 विनोद बघेल व अभि0 उदय सिंह उर्फ दूधिया को जेल भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार शुदा अभियुक्त-*

1. विनोद बघेल पुत्र बलराम बघेल नि0 चैतन्य विहार सौ फुटा रोड कान्हा किशोरी मन्दिर के पास वृन्दावन मथुरा

2. उदय सिंह उर्फ दूधिया पुत्र श्री लक्ष्मण सिंह नि0 बडी आटस थाना वृन्दावन जनपद मथुरा 

 

*गिरफ्तारी का स्थान-* 

ओमप्रकाश समाधी के सामने परिक्रमा कच्चे मार्ग पर बरगद के पेड के नीचे बनी कोठरी के पास वृन्दावन । 

 

*आपराधिक इतिहास अभि0 विनोद बघेल उपरोक्त–*

1.मु0अ0सं0 488/2020 धारा 3/25 आर्म्स थाना वृन्दावन मथुरा

2.मु0अ0सं0 407/2020 धारा 395,412 भादवि थाना वृन्दावन मथुरा

3. मु0अ0सं0 08/2018 धारा 147,323,504,506 भादवि थाना वृन्दावन मथुरा

4. मु0अ0सं0 255/2016 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना वृन्दावन मथुरा

 

*आपराधिक इतिहास अभि0 उदयवींर सिंह उर्फ दूधिया उपरोक्त–*

1.मु0अ0सं0 489/2020 धारा 3/25 आर्म्स थाना वृन्दावन मथुरा

2.मु0अ0सं0 407/2020 धारा 395,412 भादवि थाना वृन्दावन मथुरा

 

*फरार अभियुक्तगणः-* 

1. सचिन मिश्रा पुत्र प्रदीप मिश्रा धौरेरा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा

2. सरमन पुत्र नामालूम नि0 धौरेरा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा 

3. विनोद गूर्जर पुत्र हंसराज नि0 सिवाल थाना बरसाना जनपद मथुरा 

4. दो अज्ञात व्यक्ति

 

*बरामदगी विवरणः-*  

           1. दो अदद तमंचा 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज

2. कुल 10300/- रुपये ( क्रमश 5800/- व 4500/- रुपये) 

3. एक दीवार पंखा बजाज कम्पनी रंग सफेद

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम–*

1. निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह थाना वृन्दावन मथुरा

2. उ0नि0 मनोज कुमार चौकी प्रभारी अध्धा थाना वृन्दावन मथुरा

3. उ0नि0 धीरज गौतम चौकी प्रभारी जैत थाना वृन्दावन मथुरा

4.उ0नि0 श्री विपिन कुमार भाटी थाना वृन्दावन मथुरा

5. का0 2032 मोहित धामा, का0 2066 दीपांकुर त्यागी थाना वृन्दावन मथुरा

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर