उत्तर प्रदेश, मथुरा : सांसद हेमा मालिनी ने ऑनलाइन किया रजत शिला पूजन

Subscribe






Share




  • States News

कालीचरण बिंदल

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 28 जुलाई 2020 

 

धर्म रक्षा संघ की ओर से रजत शिला पूजन कार्यक्रम की श्रंखला में आज एमआरसी आयुर्वेदा रिसर्च सेंटर में ब्रज रज से निर्मित रजत शिला का पूजन मथुरा की सांसद हेमा मालिनी एवं मथुरा भाजपा की जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने किया। 

सांसद हेमा मालिनी ने ऑनलाइन अपने मुंबई के निवास पर बैठकर श्रद्धा भाव और गौरव के साथ रजत शिला का पूजन किया। 

सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रज वासियों की ओर से धर्म रक्षा संघ के माध्यम से ब्रज की रज और ब्रज के कुँडों का जल अयोध्या श्री राम लला के नवनिर्मित मंदिर के लिए जाएगा यह सभी ब्रज वासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा।

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व काल में भव्य राम मंदिर का निर्माण राम भक्तों के लिए एक तोहफा समान है,उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा संघ ब्रज की रज से निर्मित रजत शिला के माध्यम से ब्रज वासियों की भावना एवं आस्था को अयोध्या में पहुंचाएंगे उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि से श्री राम जन्मभूमि तक ब्रज की रज पहुंच कर अपनी सुगंध सभी भक्तों तक पहुंचाएगी।

भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने कहा कि धर्म रक्षा संघ ने जो ब्रज के विभिन्न स्थानों की रज एकत्रित करके रजत शिला तैयार की है उसका पूजन करना एवं दर्शन करना अपने आप में सौभाग्य की बात है।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि मथुरा की सांसद हेमा मालिनी अनन्य कृष्ण भक्त और ब्रिजवासियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहती हैं ब्रज वासियों का जब भी कोई कार्य होता है तो पूरे उत्साह के साथ हमारी सांसद अपनी ऊर्जा प्रदान करती हैं उन्होंने रजत शिला का पूजन करके स्वयं को एवं समस्त ब्रज वासियों को गौरवान्वित किया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर