उत्तर प्रदेश, मथुरा : अब गोवर्धन के रेलवे स्टेशन की बदलेगी तस्वीर

Subscribe






Share




  • States News

ऋषभ कौशिक

टीटीआई न्यूज़

गोवर्धन 14 जनवरी 2021

रेलवे मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने गोवर्धन रेलवे इस्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

रेलवे मंडल अध्यक्ष सुबह ही अपनी स्पेशल रेल के जरिये गोवर्धन इस्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने स्टेशन पर चल रहे मरम्मत कार्य व स्टेशन पर लगी टीनशेड का बारीकी से निरीक्षण किया।

मीडिया से बात करते हुए मंडल अध्यक्ष ने बताया की आज मथुरा से अलवर तक के स्टशनों का निरीक्षण किया जाएगा। वहीं गोवर्धन स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाया जा रहा है।

वहीं गोवर्धन स्टेशन की कायाकल्प का कार्य निरंतर जारी है। वहीं यात्रियों को अच्छी सुविधा मिल सके और कोई भी दुर्घटना न हो। इस बात को मद्देनजर स्टेशन पर बने रेलवे पुल की क्षतिग्रस्त सीढ़ियों को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा।

वहीं मंडल अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि यात्रियों के दवाब को देखते हुए स्टेशन पर जल्द ही रेलवे पुलिस फोर्स की भी एक टुकड़ी की तैनाती की जा सकती है। वहीं स्टेशन पर यात्रियों की पेयजल की समस्या के मद्देनजर पेयजल की आपूर्ति के लिए एक पानी का बोर कराया जा रहा है जिससे स्टेशन पर पेयजल की समस्या का निदान जल्द हो सकेगा। 

वहीं रेलवे मंडल अध्यक्ष द्वारा स्टेशन स्टाफ से भी स्टेशन की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही अपने दौरे के बारे में बताते हुए स्टेशन के लिए आने वाली सड़क को रेलवे विभाग के दायरे में पड़ने वाली सड़क पर जल्द कार्य शुरू करने की भी बात कही गई। गोवर्धन स्टेशन के निरीक्षण के बाद रेलवे मंडल अध्यक्ष शुशील कुमार श्रीवास्तव का काफिला राजस्थान के लिए निकल गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर