वृंदावन में मृत गायों की समाधि हेतु सचित स्थान की आवश्यकता

Subscribe






Share




  • States News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (30-01-2021)

 

धर्म रक्षा संघ एवं अखिल भारतीय गौ रक्षा सेवा समिति के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज की अध्यक्षता में अखंड दया धाम में किया गया।

 बैठक में कुंभ मेला एवं गायों की समाधि स्थल के विषय पर चर्चा की गई।

अखिल भारतीय गौ रक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास पंडित ने कहा कि सरकार ने मृत गायों की समाधि के लिए 5 एकड़ भूमि देने का वादा किया था मगर आज तक उस भूमि का कोई अता पता नहीं है, केवल सरकारी कागजों में ही भूमि आवंटित की गई है। वास्तव में वृन्दावन में मृत गायों की भारी दुर्दशा है उनकी समाधि के लिए कोई उचित स्थान नहीं है। महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि कुंभ मेला जल्द प्रारंभ होने वाला है, मगर आज वृन्दावन के चारों ओर खुलेआम अंडा व मांस की बिक्री खुलेआम चल रही है। जिसे देखकर वृन्दावन में आने वाले भक्तों को भारी कष्ट का अनुभव हो रहा है। महामंडलेश्वर स्वामी भाष्करानंद महाराज ने कहा कि सरकार यदि वृन्दावन की धार्मिक मर्यादा की रक्षा करना चाहती है तो सम्पूर्ण बृज क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित करना चाहिए, तभी सम्पूर्ण बृजमंडल में अंंडा माँस मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा सकता है। संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविकांत गौतम ने कहा कि वृन्दावन को तीर्थस्थल घोषित अवश्य कर दिया गया है मगर वृन्दावन की सीमा के ठीक बाहर सरकार ने मांस मदिरा बेचने के लाइसेंस दिए हुए हैं। जिससे वृन्दावन आने वाले भक्तों की भावनाओं को अत्यधिक ठेस पहुंचती है।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि सरकार तत्काल प्रभाव से वृन्दावन के अंदर और वृंदावन की सीमा के बाहर अंडा मांस मदिरा की वैध और अवैध सभी प्रकार की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए। जिससे यहां के धार्मिक स्वरूप की रक्षा हो सके।स्वामी डा. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि वृन्दावन जैसे पवित्र धार्मिक स्थल में गौवंश के इलाज के लिए मात्र एक छोटा सा सरकारी अस्पताल है। जिसमें हर समय इलाज की सुविधा नहीं है सरकार को गौवंश के लिए सर्व सुबिधा युक्त अस्पताल की तुरन्त ब्यबस्था करनी चाहिए। राष्ट्रीय महामंत्री दास प्रजापति ने कहा कि सरकार को कुंभ मेला के दौरान लगातार यमुना में शुद्ध एवं निर्मल जल का अविरल प्रवाह रखना होगा, यमुना के किनारे अभी भी यमुना में नाले अनवरत रूप से गिर रहे हैं जो कि श्रद्धालुओं के अंदर रोष पैदा करते हैं।

कार्यक्रम में ब्रजकिशोर पचौरी, राहुल गौड़, संदीप चौधरी, सचिन चौधरी, शुभम पंडित, विपिन चौधरी, दीपक बघेल, गोलोक पाँडे, बलराम ठाकुर, गिरधारी गोस्वामी और पुनीत गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर