ब्रेकिंग न्यूज़_स्टाम्प चोरी के मामले में करीब 20 करोड़ की मोदी आश्रम की संपत्ति सीज

Subscribe






Share




  • States News

मैसर्स गिरिराज धरण डेबल पेपर्स के अधीन था मोदी आश्रम।

नायब तहसीलदार और पुलिस टीम रही मौजूद।

ऋषभ कौशिक

टीटीआई न्यूज़

गोवर्धन 1 फरवरी 2021

मथुरा गिरिराज तलहटी गोवर्धन के आन्यौर परिक्रमा मार्ग में स्थित मोदी आश्रम को सोमवार को नायब तहसीलदार विजय श्याम दुबे के नेतृत्व में उनकी टीम ने सील कर कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान स्थानीय पुलिस रही मौजूद।

वहीं इस कार्यवाही के बारे में तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक ने बताया कि यह मोदी आश्रम मैसर्स गिरिराज धरण डेबल पर्स के अधीन था।अजय कुमार और मुरारी लाल मंगला पर स्टाम्प के 44 लाख रुपया शुल्क बकाया था।कई बार नोटिस देने के बाबजूद भी राशि जमा नही कराई गई थी। जिसके चलते यह सील कार्यवाही की गई।

वहीं मोदी आश्रम में रह रहे लोगो को बाहर कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही अपने उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद ही की जायेगी। मोदी आश्रम की सील कार्यवाही के दौरान स्थानीय पुलिस फोर्स रहा मौजूद।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर