होमगार्ड्स विभाग द्वारा नावली सरोवर पर किया गया वृक्षारोपण

Subscribe






Share




  • States News

होमगार्ड्स विभाग द्वारा विकास खण्ड नौहझील के ग्राम नावली के नावली सरोवर एवं ग्राम परसौली के सरोवर पर आज दिनांक 20 सितंबर को वृक्षारोपण किया गया।

मथुरा | 20 सितंबर 2022

जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद के विभिन्न अमृत सरोवरों पर होमगार्ड्स विभाग द्वारा वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। विकास खण्ड नौहझील के ग्राम नावली के नावली सरोवर पर 35 वृक्ष लगाये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अशोक चौधरी एवं होमगार्ड विभाग के ए टू डीसी कृष्ण कृपाल सिंह तथा बीईओ राहुल कुमार के साथ साथ होमगार्ड विभाग के लगभग 40 जवानों ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया।

इसी क्रम में विकास खण्ड नौहझील के ग्राम परसौली के सरोवर के किनारे लगभग 30 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुभाष चन्द्र मौजूद रहे एवं ग्राम के अन्य सम्मानित व्यक्तियों के साथ होमगार्ड विभाग के लगभग 30 होमगार्डों ने वृक्षारोपण किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर