BREAKING NEWS मंत्री, कर्मचारी और अधिकारी गण के लिए सीएम योगी का विशेष आदेश

Subscribe






Share




  • States News

BREAKING NEWS मंत्री, कर्मचारी और अधिकारी गण के लिए सीएम योगी का विशेष आदेश

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़ 

लखनऊ 27 अप्रैल 2022

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त, शिष्टाचार युक्त शुचिता पूर्ण शासन प्रदान करने की दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक बड़ा आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री के इस आदेश में तीन बड़ी बातें कही गई हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी श्री योगी के आदेशानुसार राज्य के समस्त मंत्री, कर्मचारी और अधिकारी गण को अपनी और अपने परिवार के सभी सदस्यों की समस्त चल/अचल संपत्ति की 3 महीने के अंदर सार्वजनिक घोषणा करने को कहा गया है। 

मुख्यमंत्री द्वारा यह भी आदेश दिया गया है कि मंत्री, कर्मचारी और अधिकारी गण एवं उनके परिवार के सदस्यों की चल/अचल संपत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन पोर्टल पर भी सार्वजनिक किया जाए।

इसके अलावा मंत्री एवं अधिकारीगण के पारिवारिक सदस्य का शासकीय कार्यों में हस्तक्षेप ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए भी आदेशित किया गया है।

यह भी देखें 
चलेगा-चलेगा दौड़ेगा उत्तर प्रदेश - तबस्सुम

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर