विश्व पर्यटन दिवस पर संस्कृति विवि में होगा के-पॉप का हंगामा

Subscribe






Share




  • National News

किशन चतुर्वेदी मथुरा 26 सितम्बर 2023

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच चल रहे द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए विश्व पर्यटन दिवस पर संस्कृति विश्वविद्यालय में गीतों भरी संध्या का आयोजन किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त के पॉप(कोरियन पॉप संगीत) बैंड द्वारा दक्षिण कोरिया के आउरा और फ्राइडे अपने गीत और संगीत से ब्रज को झंकृत करेंगे। पिछले दिनों बैंड द्वारा विभिन्न शहरों में दी गई प्रस्तुतियों ने भारतीय युवाओं के दिल पर जादू किया है और वे इनके गीतों के दीवाने हो उठे हैं।

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के संबंधों को और मजबूत बनाने में के पॉप संगीत एक महत्वपूर्ण भूमिका निबाह रहा है। बताते चलें कि भारत देश और दक्षिण कोरिया के मध्य दो हजार वर्ष से सांस्कृतिक संबंधों की विरासत रही है। आज से लगभग दो हजार वर्ष पूर्व अयोध्या की राजकुमारी सूरीरत्ना जो कि बाद में कोरिया की महारानी बनीं और उनका नाम क्वीन हो पड़ा। 27 सितंबर को संस्कृति विवि में होने वाली इस सांस्कृति संध्या के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठा. जयवीर सिंह होंगे। विवि के कैंपस वन के खुले मैदान में सायंकाल छह बजे से इस सांस्कृति संध्या का शुभारंभ होगा, जिसमें पर्यटन एवं अन्य विभागों के उच्च पदस्थ अधिकारी भाग लेंगे। पर्यटन और सांस्कृति विरासत के संबंधों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग लखनऊ द्वारा इस कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर