बिहार : डिलीवरी फीस न देने पर डॉक्टर ने रख लिया बच्चा

Subscribe






Share




  • National News

पटना 1 अक्टूबर 2020

खगड़िया के मैड़या थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट डॉक्टर की एक ऐसी करतूत सामने आई है। जिससे पूरे चिकित्सा जगत शर्मसार होना पड़ रहा है।

एक महिला की गरीबी का फायदा उठाकर डॉक्टर ने मात्र 3000 रुपए देकर महिला का नवजात बच्चा खरीद लिया। यही नहीं डॉक्टर ने कागज पर महिला का अंगूठा भी लगवा लिया।

जानकारी के मुताबिक देवरी निवासी चंडिका सिंह की पत्नी जुड़वा बच्चे हुए। डिलीवरी से पहले चंडिका सिंह पत्नी को लेकर पीएचसी जा रहे थे। लेकिन इसी दौरान एक बिचौलिया उन्हें बहलाकर न्यू महिला क्लीनिक ले गया। इस दौरान रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया था। वहीं दूसरे बच्चे का जन्म क्लीनिक पहुंचने के बाद हुआ।

बाद में महिला डॉक्टर एन. बानो ने डिलीवरी फीस के रूप में 7000 रुपए की मांगे। लेकिन महिला बहुत गरीब थी वह इतने पैसों का इंतजाम तत्काल नहीं कर सकती थी। तब महिला डॉक्टर ने एक बच्चे की कीमत 10 हजार लगाते हुए प्रसूता को 3000 रुपए देकर अंगूठा लगवा लिया और बच्चा रख लिया।

दूसरे दिन महिला अपने पति और परिजनों के साथ इस मामले की रिपोर्ट लिखवाने पुलिस स्टेशन पहुंची। जहां थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार रत्न ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। जब मामला ज्यादा फैलने लगा तब जाकर महिला डॉक्टर ने बच्चा वापस किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर