महिला मंडल की नई टीम घोषित, भारती अध्यक्ष, कोमल महामंत्री

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा 13 अप्रैल 2022

लाड़ी लोहारा सिंधी पंचायत के महिला मंडल की नई टीम घोषित कर दी गई है।

महिला मंडल की नई टीम में भारती केवलानी अध्यक्ष, मनीषा अंदानी उपाध्यक्ष, कोमल नाथानी महामंत्री, जानकी चंदानी कोषाध्यक्ष तथा दिव्या लालवानी मंत्री नियुक्त की गई हैं।

गोवर्धन रोड स्थित कृष्णा आर्चिड में मंगलवार को लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत अध्यक्ष जीवतराम चंदानी ने इस टीम की घोषणा की।

प्रदेश महामंत्री रामचंद्र खत्री ने बताया कि लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत, प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करती है। इसमें युवा मंडल और महिला मंडल के भी प्रकोष्ठ होते हैं, जो मुख्य पंयायत के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में सहयोग करते हैं। 

लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष नारायण दास पारवानी, प्रदेश महामंत्री रामचंद्र खत्री, प्रदेश आडीटर बसंतलाल मंगलानी, मथुरा अध्यक्ष जीवतराम चंदानी, महामंत्री झामनदास नाथानी, उपाध्यक्ष जितेंद्र लालवानी, उपाध्यक्ष अशोक अंदानी, उपाध्यक्ष कंहैयालाल भाईजी, मंत्री सुरेश मेठवानी, मंत्री योगेश खत्री, मंत्री दिनेश टेकवानी, कोषाध्यक्ष चंदनलाल आडवानी, संगठन मंत्री लीलाराम लखवानी तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने नवनियुक्त महिला टीम को बधाई दी है।

यह भी देखें सिंधी समाज ने इस बार ऐसी मनाई झूलेलाल जयंती

 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर