महिला आश्रय सदनों, राजकीय महिला शरणालय, राजकीय शिशु सदन, राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), मथुरा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

Subscribe






Share




  • States News

प्रेस नोट

मथुरा | 25 नवंबर 2021 

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश मथुरा श्री विवेक संगल जी के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा सुश्री सोनिका वर्मा द्वारा दिनांक 24 नवंबर 2021 को वृंदावन स्थित चैतन्य विहार महिला आश्रय सदन परिसर में स्थापित 5 महिला आश्रय सदनों, राजकीय महिला शरणालय, राजकीय शिशु सदन, राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), मथुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान संस्थाओं के कर्मचारीगण उपस्थित मिले, जिनके द्वारा संस्थाओं में निवासरत माताओं, संवासिनियां, शिशुओं, किशोरों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण दौरान संस्थाओं में निवासरत माताओं, संवासिनियां, शिशुओं व किशोरों से व्यक्तिगत वार्ता की गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया व उनके समाधान हेतु संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर