उत्तर प्रदेश, आगरा : युवक ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

Subscribe






Share




  • National News

ममता भारद्वाज

टीटीआई न्यूज़ 

आगरा 26 जुलाई 2020 

 

युवक ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त।

आत्महत्या का कारण नहीं हुआ स्पष्ट।

 

गुथैरा शादाबाद का रहने वाला था युवक, 3 वर्ष पूर्व हुआ था विवाह आगरा राजपुर चुंगी महादेव नगर निवासी खुशबू के साथ।

ताजनगरी आगरा के थाना सदर क्षेत्र केहरई गांव मैं किराए पर रहने वाले 24 वर्षीय राजेश पुत्र रामचरण निवासी गुथेरा सादाबाद ने देर शाम पंखे से लटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

राजेश का विवाह 3 वर्ष पूर्व महादेव नगर निवासी  राम रतन की 21 वर्षीय पुत्री खुशबू के साथ हुआ था।

राजेश अपनी पत्नी खुशबू व अपने 1 वर्षीय पुत्र के साथ केहरई गांव में किराए के मकान मे रह रहा था वह अपने ससुर रामरतन पुत्र फूल सिंह के साथ फर्नीचर का कार्य किया करता था। सुबह 11:00 बजे  खुशबू अपने माता-पिता से मिलने मायके गई हुई थी। उसके उपरांत राजेश ने पंखे से लटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मकान मालिक पुत्र द्वारा राजेश को आवाज दिए जाने पर जवाब नहीं मिला, खिड़की से झांककर देखा गया तो राजेश पंखे से लटका हुआ पाया गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन व ससुरालीजनों को दी गई।

सूचना पाते ही ताजगंज थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए व मृतक राजेश के शव को नीचे उतारा गया। शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया। आगे की जांच की जा रही है। ससुरालीजनों के कहे अनुसार राजेश कई दिनों से गुमसुम सा रहता था। पूछने पर कोई जवाब नहीं देता था। कोई गृह क्लेश भी नहीं था। राजेश के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर