प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु में जन्माष्टमी महोत्सव पर 7 सितम्बर प्रातः काल 8 बजे होंगे पंचामृत महाभिषेक दर्शन

Subscribe






Share




  • Darshan

रामदास चतुर्वेदी मथुरा 06 सितंबर 2023

योगी राज भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में विराजमान ठाकुर श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी का पंचामृत महाभिषेक भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी 7 सितम्बर गुरुवार प्रातः काल 8 बजे पूर्ण वैदिक परम्परा के अनुसार किया जायेगा।

सांयकाल श्रृंगार दर्शन एवं मध्य रात्रि में जन्म महोत्सव पंचामृत महाभिषेक एवं महाआरती के अलौकिक दर्शन होंगे।

8सितम्बर शुक्रवार को सांयकाल 5 बजे से भव्य नन्द महोत्सव का आयोजन मंदिर प्रांगण में होगा।

श्री दीर्ध विष्णु मंदिर के सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी ने बताया है कि ठाकुर जी के लिए नवीन वस्त्र, नवीन मुकुट श्रृंगार धारण कराए जाएंगे, ठाकुर जी का सुंगधित पुष्पों से विशेष श्रृंगार किया जायेगा, जिसके लिए कश्मीर, उत्तराखंड,एवं पूर्वांचल से विशिष्ट प्रकार के सुंगधित पुष्पों की व्यवस्था की गई है साथ ही बृज परम्परा के प्राचीन पुष्पों का प्रबंध किया गया है।

श्री दीर्ध विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी के अनुसार मंदिर प्रांगण को भव्यता के साथ सजाया गया है, मंदिर प्रांगण में मधुर मंगल ध्वनियां प्रातः काल से मध्य रात्रि तक गुंजायमान होगी, वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंदिर प्रांगण में ठाकुर जी के समक्ष वेद की ऋचाओं की मंगल ध्वनियों के मध्य वेद पाठ किया जायेगा।

पुराणों में वर्णन है कि चातुर्मास माह में सभी देवताओं और तीर्थों का निवास बृजमंडल चौरासी कोस में रहता है, बृजमंडल चौरासी कोस में निवास करने वाले सभी देव और तीर्थ प्रतिदिन भगवान श्री दीर्ध विष्णु एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी का दर्शन करते हैं आज भी,उसी मान्यताओं के अनुरूप मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र में दर्शन करने के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालु श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में श्री कृष्ण जन्मभूमि से पूर्व दर्शन करते हैं।

सदियों से यह परम्परा रही है कि पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर यमुना स्नान, यमुना जल पान, दर्शन, पूजन के पश्चात आदि वाराह , मथुरा देवी और श्री दीर्ध विष्णु एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी के दर्शन करते हुए श्रद्धालु श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करते हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर