"फेम" के सफल प्रयास से संभव हुआ देश भर से आये व्यापारियों का india sme forum तथा फर्स्ट इंडिया फॉर्म के अधिकारियो के साथ सीधा संवाद

Subscribe






Share




  • States News

दिल्ली के पांच सितारा होटल में फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल(फेम) के अथक परिश्रम से देश भर से आये विभिन्न व्यापारी संगठनों एवं फेम के देश भर से आये व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपनी समस्यायों को लेकर india sme forum के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार एवं डायरेक्टर जनरल सुषमा मोथानीय तथा फॉर्म फ़ॉर इंटेरनेट रिटेलर्स-सेलर्स एन्ड ट्रेडर्स की जनरल सेक्रेटरी पूर्व आई ए एस अधिकारी डॉ अरुणा शर्मा के साथ सीधा संवाद किया।

व्यापारियों की ओर से अमृतसर से आये इंडिया ज्वेलर्स फोरम

 के राष्ट्रीय चेयरमेन  राकेश जी,राजस्थान जयपुर से आये व्यापारी नेता किशोर कुमार टांक,उत्तर प्रदेश के फेम अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती और उत्तर प्रदेश से ही बनारस से आये व्यापारी नेता राजेन्द्र गोयनका,आगरा से आये डी सी शर्मा जी,हरियाणा से आये हरियाणा प्रदेश के व्यापारी नेता अनिल जी भाटिया ,पंजाब प्रदेश के व्यापारी नेता अमित कपूर, दिल्ली प्रदेश के व्यापारी नेता देवेंद्र अग्रवाल आदि ने व्यापारियों की समस्यायों को लेकर सीधा संवाद किया सहयोग और समन्वयक के तौर पर फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयेंद्र तन्ना और राष्ट्रीय चेयरमैन सी एच कृष्णा दोनो ओर से वि

समस्यायों की गम्भीरता पर परस्पर समन्वय का कार्य कर रहे थे ।

मंच पर सरकारी अधिकारियों में विनोद कुमार,डॉ अरुणा शर्मा ,आई ए एस अधिकारी डॉ रजनीश,सुषमा मोथानिया वहीं व्यापारियों की ओर से फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संरक्षक राधेश्याम शर्मा जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जयेंद्र तन्ना जी,राष्ट्रीय चेयरमैन सी एच कृष्णा जी उपस्थित थे।

पश्चिम बंगाल के व्यापारी नेता सुशील पोद्दार जी और इंडिया sme forum के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार जी को दोनो का ही आज जन्म दिन होने के कारण सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले अन्य व्यापारियों में पश्चिम बंगाल से प्रदीप कुमार लोहरिवाला दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार, मथुरा से अजय कुमार अग्रवाल सहित देश के कोने कोने से आये दर्जनों व्यापारियों ने भाग  लिया।

इससे पहले भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ,केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा,तथा msme के सचिव आई ए एस अधिकारी विधुत स्वैन,डॉ रजनीश, जॉइंट सेक्रेटरीआतिश कुमार सिंह आदि का व्यापारियों ने सम्मान किया जिसे उन्होंने आदर के साथ स्वीकार करते हुए कहा कि सरकार हर मुश्किल के निदान के लिये व्यापारियों के साथ खड़ी है।मंत्रीगण ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आज के अवसर पर महिला उधमियों को समान्नित भी किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर