राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मथुरा का आकस्मिक निरीक्षण

Subscribe






Share




  • States News

राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मथुरा का आकस्मिक निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन :-

मथुरा | 23 फरवरी 2022

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा श्री राजीव भारती जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 23.02.2022 को राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मथुरा का आकस्मिक निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा सुश्री सोनिका वर्मा द्वारा किया गया।

राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) के प्रभारी अधीक्षक श्री हरीश चंद्र वर्मा उपस्थित मिले, जिनके द्वारा बताया गया कि आज निरीक्षण दिनांक 23.02.2022 को 52 किशोर संस्था में निरुद्ध हैं, जिनमें से जनपद मथुरा के 35 तथा जनपद हाथरस के 17 किशोर हैं। प्रभारी श्री हरीशचंद्र वर्मा द्वारा बताया गया कि किशोरों को भोजन मैन्यु के अनुसार दिया जाता है।

किशोरों की शिक्षा हेतु संस्था में दो अध्यापक नियुक्त हैं, जो प्रतिदिन संस्था में आकर शिक्षण कार्य करते हैं। दिनाँक 07.01.2022 को चिकित्सकों द्वारा कैम्प लगाकर 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की प्रथम डोज़ तथा दिनांक 21.02.2022 को द्वितीय डोज़ लगवाई गई। कोविद-19 के संक्रमण से बचाव हेतु प्रतिदिन संस्था में सैनेटाइज़र का छिड़काव कराया जाता है। दिनाँक 19.02.2022 को चिकित्सकों द्वारा किशोरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। किशोरों के रहने हेतु संस्था में ही एक नवीन हॉल तैयार हो गया है, जिसमे किशोरों को रखा जा रहा है। 

 सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा सुश्री सोनिका वर्मा द्वारा सभी किशोरों से वार्ता की गई जिनके द्वारा बताया गया कि उनके पास व्यक्तिगत अधिवक्ता नियुक्त हैं, किसी भी किशोर को निशुल्क विधिक सहायता हेतु वर्तमान में अधिवक्ता की आवश्यकता नहीं होना पाया गया। उपस्थित किशोरों को निशुल्क विधिक सहायता के संबंध में बताते हुए कहा कि यदि किसी किशोर को निशुल्क विधिक सहायता हेतु अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वह संस्था के अधीक्षक के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकता है। उपस्थित किशोरों को पोक्सो अधिनियम तथा किशोरों के विधिक अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी गई। किशोरों से प्रथक-प्रथक वार्ता की गई तथा उनकी विधिक समस्याओं को सुना गया व उनके निराकरण हेतु उचित सुझाव दिए गए। 

निरीक्षण दौरान अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि सभी किशोरों को स्वस्थ व पोष्टिक भोजन दिया जाए तथा रसोइया व अन्य कर्मचारियों व किशोरों की समय समय पर कोरोना जांच कराई जाए। संस्था को दिन प्रतिदिन सेनेटाइज किया जाए, प्रत्येक आने वाले की थर्मल स्केनिंग की जाए। पॉजिटिव पाए गए किशोरों को चिकित्सक की सलाहनुसार उचित दूरी पर मास्क के साथ रखा जाए व कोविड नियमों का पूर्णतः पालन कराया जाए। सभी किशोरों को मास्क उपलब्ध कराएं जाएं।

यह भी देखें
आज हो रहा किसकी जीत का दावा?

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर