हर चुनौती में कुंदन सी चमकीं, 'नारी शक्ति' के हौसले को किया सम्मान

Subscribe






Share




  • States News

गाँठौली में दजनों महिलाओं और स्कूली छात्राओं का सम्मान कर हौसला बढ़ाया 

मनीष शर्मा

गोवर्धन मथुरा 8 मार्च 2021

गोवर्धन के गांव गाँठौली की पाँच महिलाओं ने मुश्किलों को दरकिनार कर एक नई इबारत गढ़ी है। खुद के उद्यम के साथ औरों को सहारा दे रहीं हैं। नरेंद्र मुखिया और हेमन्त शर्मा के निर्देशन में स्त्री स्वाभिमान के माध्यम से गाँठोली गॉव की पांच महिलाओं ने हौसले और दृढ़ इच्छाशक्ति से न केवल खुद अपना मुकाम बनाया है, बल्कि दूसरों की उड़ान के लिए जज्बा दिया है। उपलब्धियां संख्या में अधिक न हों। लेकिन बड़े बदलाव की धुरी बनी हैं।

मौना, इंदु शर्मा, ब्रजलता, कुशमा और मधु ने सैनेट्री पैड़ बनाकर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। हर चुनौती में कुंदन सी चमकीं, 'नारी शक्ति' के हौसले को समाजसेवी सुनील भारद्वाज,समाजसेवी गौतम खण्डेलवाल, राजश्री खंडेलवाल, पायल उपाध्याय, शिखा भारद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गाँठोली में दजनों महिलाओं और स्कूली छात्राओं का पटका पहनकर स्वागत किया और महिलाओं को साड़ी और छात्राओं को सैनेट्री पैड़ व जरूरी सामान देकर सम्मान कर हौसला बढ़ाया है।

समाजसेवी सुनील भारद्वाज ने बताया कि नारी शक्ति है, सशक्त है, सम्मान है, नारी गौरव है, अभिमान है, नारी ने ही ये रचा विधान है। यह कथन आज की नारी पर बिल्कुल सटीक है। आज के दौर की महिला घर में रखी केवल गुड़िया ही नहीं, जिसे परिवार के मुखिया अपने अनुसार चलाए। आज की नारी आत्मनिर्भर है, संबल है और दूसरों को भी आत्मनिर्भर बना रही है।

इनके हौसलों और दृढ़ इच्छाशक्ति को सम्मान करते हैं और बुलन्दियों तक पहुंचाने में सहयोग किया जाएगा। वहीं समाजसेवी गौतम खंडेलवाल ने बताया कि महिलाएं और बेटियां किसी से कम नहीं हैं। यह साबित करने के लिए महिलाओं और बेटियों ने समाज में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कई मुकाम हासिल किए हैं।

शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, कृषि, उद्यम समेत विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं और बेटियों ने देश के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किए हैं। इस अवसर परसमाजसेवी सुनील भारद्वाज,समाजसेवी गौतम खण्डेलवाल, राजश्री खंडेलवाल, पायल उपाध्याय, शिखा भारद्वाज, नटवरलाल मुखिया, हेमंत शर्मा,कांता प्रसाद शर्मा, नरेश शर्मा शेखर मुखिया आदि उपस्थित रहे।  

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर