भाजपा महानगर का शक्ति केंद्र सम्मेलन, 28 नवंबर को कौन आ रहे मथुरा?

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा 02 नवंबर 2023

भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जोश के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी को पोलिंग बूथ पर मजबूत बनाने के लिए कहा है। मथुरा महानगर के एक मेरिज होम में हुए शक्ति केंद्र सम्मेलन में महानगर भाजपा अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए योजना बनाकर काम करें। आम जनता से बेहतर समन्वय बना कर उनकी समस्याओं का समाधान करना पार्टी का लक्ष्य है। इसके लिए कार्यकर्ता अपनी गतिविधियों में तेजी लाएं।

बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल एवं महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी द्वारा संयुक्त रूप से पं दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वालित कर किया गया। महानगर अध्यक्ष ने सम्मलेन को सम्बंधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी शक्ति पहचाने। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में महानगर के सभी बूथों पर भाजपा का परचम होगा। पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी पुनः तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

मुख्य अतिथि भाजपा के बृज क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अभियान के महानगर प्रभारी वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जिस राजनीतिक पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी शक्ति है वह घर घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करें और नए मतदाताओं के नाम जुड़वाकर दिवंगत मतदाताओं के नाम कटवाएं। पूर्व सांसद चौ तेजवीर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी कार्यों तथा मोदी सरकार के कामों को मतदाताओं के सामने लाकर भाजपा के हक में वोट दिलाएं। संघ के मथुरा जिला विभाग प्रचारक अरुण जी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के मथुरा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 28 नवंबर को संघ प्रमुख मथुरा में दीनदयाल गौ अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल, वरिष्ठ नेता रविकांत गर्ग, डॉ देवेंद्र शर्मा, चेतन स्वरुप पाराशर, हीरा सिंह कुंतल, सुल्तान तरकार, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, संघ के विजय अग्रवाल, आर्यन्द्र, संजय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन महानगर महामंत्री राजू यादव ने किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर