ब्रेकिंग न्यूज़ मंदिर में साधुओं के साथ जहरखुरानी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

ब्रेकिंग न्यूज़ मंदिर में साधुओं के साथ जहरखुरानी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

 

रॉकी गुप्ता टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 21 अगस्त 2021

थाना नौहझील पुलिस द्वारा कस्बा नौहझील में शेरगढ-नौहझील रोड पर स्थित प्रसिद्ध झाड़ी वाले श्री हनुमान मन्दिर में सात साधुओं के साथ जहरखुरानी कर उन्हें मरणासन्न अवस्था में छोड़कर लाखों की नगदी व आभूषण चोरी कर सनसनी फैलाने वाले 2 अभियुक्तों को मय चोरी के माल व नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया है.

दिनांक 11.05.2021 को कस्बा नौहझील में शेरगढ-नौहझील रोड पर स्थित प्रसिद्ध झाड़ी वाले श्री हनुमान मन्दिर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भोजन प्रसादी में नशीला पदार्थ मिलाकर सात साधुओं को जहरखुरानी कर मरणासन्न अवस्था में छोड लाखों की नगदी व आभूषण चोरी कर ले गये थे, जिसके सम्बन्ध में वादी श्री रामरतन दास महन्त निवासी कस्बा व थाना नौहझील मथुरा द्वारा थाना हाजा पर मु0अ0सं0 154/2021 धारा 380/328 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था.   

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा के निर्देशानुसार जहरखुरानी, चोरी के अपराधियों एवं अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मथुरा के निर्देशन में,  क्षेत्राधिकारी माँट के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नौहझील सधुवन राम गौतम मय पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 20.08.2021 को अभियुक्त 1. किरनपाल पुत्र भगत सिंह निवासी लिखि थाना हसनपुर, पलवल हरियाणा उम्र करीब 48 वर्ष जाति ठाकुर 2. महाराज सिंह उर्फ महा सिंह उर्फ पिल्लू पहलवान उर्फ लीले पुत्र रामखिलाडी निवासी ग्राम प्रेमनगर थाना बलदेव मथुरा उम्र करीब 40 वर्ष जाति को मय चोरी में प्रयुक्त करने वाली मोटर साइकिल स्पलैण्डर रजिस्ट्रेशन संख्या HR30X5949 व चेचिस संख्या MBLHAW128M4F06308 मय चोरी के सामान, दो लाख इकतालीस हजार रुपये, एक अदद कपडे का थैला, एक अदद दान हेतू रशीदबुक, एक अदद डीवीआर व अन्य सामान के यमुना पुल चौकी के सामने से समय करीव 23.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त किरन पाल व महाराज सिंह उपरोक्त के कब्जे से 500-500 ग्राम नशीला पाउडर एल्प्राजोलम बरामद हुआ। उपरोक्त के सम्बन्ध में अभियुक्त गण उपरोक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर 1. मु0अ0सं0 283/2021 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम किरनपाल उपरोक्त  2. मु0अ0सं0 284/2021 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट  बनाम महाराज सिंह उपरोक्त पंजीकृत हुये है। विधिक कार्यवाही की जा रही है.

नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः-

1. किरनपाल पुत्र भगत सिंह निवासी लिखि थाना हसनपुर, पलवल हरियाणा उम्र करीब 48 वर्ष            

2. महाराज सिंह उर्फ महा सिंह उर्फ पिल्लू पहलवान उर्फ लीले पुत्र रामखिलाडी निवासी ग्राम प्रेमनगर थाना बलदेव मथुरा उम्र करीब 40 वर्ष

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त किरनपाल उपरोक्त* 

1.मु0अ0सं0 154/2021 धारा 328/380/411 भा0द0वि0 थाना नौहझील मथुरा 

2.मु0अ0सं0 283/2021 धारा 21/22 NDPS Act   थाना नौहझील जनपद मथुरा 

3. मु0अ0सं0 248/2021 धारा 328/379 भादवि थाना सदर बाजार जनपद आगरा

4. मु0अ0सं0 184/2020 धारा 392/328भादवि थाना बिछुआ जनपद मैनपुरी

5. मु0अ0सं0 026/2015 धारा 395/397/120बी भादवि थाना होडल, पलवल हरियाणा

6. मु0अ0सं0 054/2010 धारा 420/467/468/471भादवि थाना रिफायनरी जनपद मथुरा

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त महाराज सिंह उर्फ महा सिंह उर्फ पिल्लू पहलवान उर्फ लीले उपरोक्त*

1.मु0अ0सं0 154/2021 धारा 328/380/411 भा0द0वि0 थाना नौहझील मथुरा 

2.मु0अ0सं0 284/2021 धारा 21/22 NDPS Act   थाना नौहझील जनपद मथुरा

3. मु0अ0सं0 248/2021 धारा 328/379 भादवि थाना सदर बाजार जनपद आगरा

4. मु0अ0सं0 184/2020 धारा 392/328भादवि थाना बिछुआ जनपद मैनपुरी

5. मु0अ0सं0 489/2019 धारा 380/411 भादवि थाना स्वरूपनगर दिल्ली

6.मु0अ0सं0 026/2015 धारा 395/397/120बी भादवि थाना होडल, पलवल हरियाणा

7. मु0अ0सं0 37/2008 धारा 307 भादवि थाना सदर बाजार जनपद आगरा

अभियुक्त किरनपाल से बरामदगीः 1. एक लाख ग्यारह हजार रुपये 2. एक अदद फोन Samsung duos रंग सफेद 3. एक अदद रशीदबुक मय लेटर पैड का एक किता पर्चा श्री झाडी हनुमान मन्दिर नौहझील मथुरा, जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण हेतु दान 4. नशीला पाऊडर (एल्प्राजोलम) 500 ग्राम  बरामद 5. एक अदद मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट रजिस्ट्रेसन संख्या HR30X5949 (संयुक्त पजेशन) ,6. एक अदद डीवीआर रंग काला CP PLUS मार्का (संयुक्त पजेशन) व 7. छः मोबाइल फोन व कुल आठ सिम विभिन्न कम्पनियो के (संयुक्त पजेशन) बरामद हुए ।  

अभियुक्त महाराज सिंह से बरामदगीः- 1. नशीला पाऊडर (एल्प्राजोलम) 500 ग्राम 2. एक लाख तीस  हजार रूपये नगद 3. एक अदद बैग व एक अदद आधार कार्ड 4. एक अदद मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट के रजिस्ट्रेसन संख्या HR30X5949 (संयुक्त पजेशन) 5. एक अदद डीवीआर रंग काला CP PLUS मार्का (संयुक्त पजेशन) व 6. छः मोबाइल फोन व कुल आठ सिम विभिन्न कम्पनियो के (संयुक्त पजेशन) बरामद हुए 

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. प्र0निरी0 सधुवन राम गौतम थाना नौहझील मथुरा  

2. उ0नि0 श्री धीरज गौतम एसओजी प्रभारी जनपद मथुरा

2. उ0नि0 श्री योगेश नागर थाना नौहझील जनपद मथुरा 

3. उ0नि0 श्री मनमोहन शर्मा थाना नौहझील जनपद मथुरा

4.आरक्षी 1498 शीशराम थाना नौहझील जनपद मथुरा

5. का0 1495 विनीत कुमार थाना नौहझील जनपद मथुरा

6. है0का0 श्रीचन्द, एसओजी टीम जनपद मथुरा

7. है0का0 सुभाष, एसओजी टीम जनपद मथुरा

8. है0का0 विशाल कुमार, एसओजी टीम जनपद मथुरा 

9. का0 दीपक पचौरी, एसओजी टीम जनपद मथुरा  

10. का0 अभिनय सिंह, एसओजी टीम जनपद मथुरा

Watch Related Video:

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर