Vrindavan : बिहारीजी के सेवायत अतुल कृष्ण गोस्वामी का निधन

Subscribe






Share




  • States News

बिहारी जी के सेवायत अतुल कृष्ण गोस्वामी का निधन

 

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (03-11-2020)

बांके बिहारी मंदिर के सेवायत और समाजसेवी अतुल कृष्ण गोस्वामी का आज प्रातः हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया, जिसके चलते नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।  

वे कई समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े हुए थे और भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद को सुशोभित कर रहे थे। लगभग 53 वर्षीय अतुल कृष्ण गोस्वामी बेहद सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। समय-समय पर समाज के निम्न वर्ग के लोगों के लिए उनके द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की जाती रही हैं। गरीब कन्याओं के विवाह से लेकर बच्चों की शिक्षा के लिए वह हमेशा तैयार रहते थे। उनका आकस्मिक निधन हो गया।

उनके इस तरह से अचानक चले जाने से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां है। उनके पुत्र करण गोस्वामी ठा राधा स्नेह बिहारी मंदिर की पूजा सेवा का कार्य भी संभालते हैं। बताया जाता है लगभग दोपहर के समय उनके पार्थिव शरीर को श्री धाम वृंदावन के मोक्ष धाम पर ले जाया जाएगा। उनके इस आकस्मिक निधन की खबर सुनकर समाज के गणमान्य लोग उनके घर पहुंचने लगे हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर