ब्रेकिंग न्यूज़ - गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट की गिरी छत, 40 लोग दबे, कई लोगों की मौत

Subscribe






Share




  • National News

गाजियाबाद 3 जनवरी 2021

गाजियाबाद के मुरादनगर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिरने से करीब 40 लोग दब गए हैं।

वहीं कई लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। कई घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा "छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।"

साथ ही सीएम ने कहा है कि "घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचाई जाए, साथ ही हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार भी सुनिश्चित किया जाए।"

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर