उत्तर प्रदेश, मथुरा : नामजदों पर विवाहिता ने लगाया तमंचे की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप

Subscribe






Share




  • States News

मनीष अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

कोसीकलां (मथुरा) 9 अक्टूबर 2020 

विवाहिता महिला ने लगाया नामजद व्यक्ति पर जबरन तमंचे की नोक पर दुष्कर्म का आरोप वहीं गांव के कुछ दबंग लोग जबरदस्ती दबाव बनाने का कर रहे हैं प्रयास पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

शुक्रवार को थाना कोसीकला परिसर में अपने परिजनों के साथ पहुँची 45 वर्षीय विवाहिता महिला ने अपने गांव के ही रहने वाले एक नामजद व्यक्ति पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत दुराचार पीड़िता महिला ने थाना कोसीकला पुलिस से की है।

महिला का आरोप है कि रात्रि के समय गांव का ही रहने वाला व्यक्ति मोहरपाल अकेला पाकर उंसके घर मे घुस आया और तमंचे की नोक पर जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन दुराचार किया।

घटना के बाद पीड़िता महिला ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने महिला के साथ हुई दुराचार की घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महिला द्वारा लगाए आरोपों की जांच करने में जुट गई है।

वहीं पीड़िता और पीड़िता के परिजनों का कहना है कि गांव के कुछ दबंग लोग पुलिस से शिकायत ना करने की धमकी देते हुए राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन दुराचार पीड़िता महिला और उसके परिजन दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्यवाही की पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। इस संबंध में पीड़िता महिला और उसके परिजनों ने जानकारी दी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर