MATHURA BREAKING आगरा-मथुरा सहित कई जिलों के डीएम बदले

Subscribe






Share




  • National News

योगेश खत्री टीटीआई न्यूज़

लखनऊ यूपी 2 सितंबर 2023

उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। स्थानांतरित आईएएस अधिकारियों में आगरा, मथुरा, प्रयागराज, मुरादाबाद, हमीरपुर और महोबा के जिलाधिकारी शामिल हैं।

तबादला सूची के अनुसार मुरादाबाद के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह मथुरा के नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो पूर्व में मथुरा के नगर मजिस्ट्रेट रह चुके हैं और अत्यंत ही व्यवहार कुशल अधिकारी हैं। 

वहीं आगरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, जो मथुरा के जिलाधिकारी भी रहे हैं, अब प्रयागराज के डीएम बनाए गए हैं।

जिलाधिकारी आगरा के रूप में उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी की नियुक्ति की गई है।

गौतम बुद्ध नगर के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मानवेंद्र सिंह डीएम मुरादाबाद बनाए गए हैं। विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा अपर आयुक्त गन्ना उत्तर प्रदेश लखनऊ राहुल पांडे  हमीरपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। 

इसके अलावा ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण उत्तर प्रदेश लखनऊ मृदुल चौधरी जिलाधिकारी महोबा नियुक्त किए गए हैं।

यह भी देखें- इस बार का श्री कृष्ण जन्मभूमि जन्माष्टमी महोत्सव होगा चन्द्रयान के नाम

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर