BREAKING NEWS जिलाधिकारी के बाद मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी का भी तबादला

Subscribe






Share




  • National News

BREAKING NEWS जिलाधिकारी के बाद मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी का भी तबादला

 

योगेश खत्री 

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 19 सितंबर 2022

मथुरा के जिलाधिकारी के बाद यहां के मुख्य विकास अधिकारी का और तबादला हो गया है।

उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अभी विगत रात्रि 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे जबकि गत रात्रि 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी का तबादला भी सम्मिलित है।

मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी डॉ नितिन गौर को नगर निगम गाजियाबाद का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है जबकि मनीष मीणा को मथुरा का नया वीडियो बनाया गया है।

इसी प्रकार अन्य तबादले भी हुए हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है-

गाजियाबाद के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह पवार गोरखपुर विकास प्राधिकरण गोरखपुर के उपाध्यक्ष बने 

मुख्य विकास अधिकारी मथुरा नितिन गौर नगर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद नियुक्त 

रामपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मनीष मीणा को मिला मथुरा के सीडीओ का चार्ज मिला 

मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी अभिषेक गोयल वाराणसी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने

कानपुर नगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त

सुल्तानपुर के मुख्य विकास अधिकारी अतुल अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने

मेरठ की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल फतेहपुर के मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए

चित्रकूट के मुख्य विकास अधिकारी अमिता श्री नगर आयुक्त नगर निगम अलीगढ़ नियुक्त

जालौन के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकुर कौशिक चित्रकूट के मुख्य विकास अधिकारी बने

अमेठी की मुख्य विकास अधिकारी डॉ श्रीमती अंकुर लाठर बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

प्रयागराज के अपर आयुक्त आबकारी दिव्य प्रकाश गिरी विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश शासन बने

फतेहपुर के मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश अपार आयुक्त आबकारी प्रयागराज नियुक्त

बस्ती की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर सुल्तानपुर की मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त

राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त कृष्ण कुमार गुप्ता विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त

प्रतीक्षारत संजीव सिंह विशेष सचिव वित्त विभाग उत्तर प्रदेश शासन बने

विशेष सचिव ग्रह पुलिस विभाग उत्तर प्रदेश शासन रविंद्र पाल सिंह को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के शासन पद पर किया गया उनका तबादला रद्द कर उन्हें अब विशेष सचिव भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ नियुक्त किया गया

झांसी की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सानिया छाबड़ा को मुख्य विकास अधिकारी अमेठी नियुक्त किया गया

Also Watch Mangla Today Dwarkadheesh Mathura 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर