गोपाल बाग पर कब्जे की खबर सुन पहुंचा संत समाज

Subscribe






Share




  • States News

विकास अग्रवाल

टीटीआई न्यूज़

वृन्दावन (19-01-2021)

विगत माह पूर्व अटल्ला चुंगी क्षेत्र स्थित गोपाल बाग के महन्त बालमुकुंद शास्त्री का अपहरण कर भू माफियाओं के द्वारा हत्या कर दी गई थी। उसके बाद देखरेख के लिए हरिशंकर नागा को वहां पर रखा गया। आरोप है कि आज भू माफियाओं के द्वारा गोपाल बाग पर दीवाल कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। संत, धर्म-आचार्यों को जैसे ही पता लगा तुरंत मौके पर पहुंचकर कब्जे को रुकवा दिया गया। महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज ने कहा कि संतों की जगह हर हाल में सुरक्षित रहेगी। हम संतो के आश्रम और संतों की जमीन जायदाद पर सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे इसके लिए प्रयासरत रहेंगे। अगर कोई गोपाल बाग पर कब्जा करता है तो यह बिल्कुल ही अनुचित होगा। उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। सख्त से सख्त कार्यवाही भी कराई जाएगी। चतु संप्रदाय के महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज ने कहा कि यह गलत है इस तरह का कब्जा नहीं होना चाहिए। 22 जनवरी को हम समस्त संतो और ट्रस्टीयों की मीटिंग बुलाएंगे। इसमें बारीकी से जांच कर तथ्यों को जानकारी करके निर्णय तक पहुंचाया जाएगा।

महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज ने भी इस अवैध कब्जे की घोर निंदा की। महामंडलेश्वर स्वामी चित्तप्रकाश आनंद महाराज ने भी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह से आश्रमों पर हो रहे कब्जे निंदनीय है। ऐसे लोगों खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष आनन्द बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि आश्रम और धर्म आचार्यों की जगह पर कब्जे नहीं करनी दिए जाएंगे, चाहे इसके खिलाफ कुछ भी करना पड़े। मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि जरूर इसमें किसी के द्वारा सांठगांठ की गई है जिससे यह कब्जा हो रहा है।

विमल चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि इस तरह संतो के आश्रम पर कब्जे हो रहे है योगी सरकार में यह तो बहुत ही शर्मनाक बात है कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने कहा संतो के साथ और ट्रस्टीयों के साथ बैठक कर पूरे तथ्यों की जानकारी करके प्रशासन को अवगत कराया जाएगा किसी भी प्रकार से संतों की जो भूमि, बाग बगीचे हैं उनको तहस नहस नहीं करने दिया जाएगा। ट्रस्टीयों को बुलाकर बारीकी से समझा जाएगा, पूरे कागज देखे जाएंगे। उसके बाद प्रशासन के साथ मिलकर इसका निर्णय किया जाएगा। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने आश्वासन दिया है कि किसी भी आश्रम में अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।

इस मौके पर श्यामसुंदर बृजवासी, गोपाल ब्रजबासी, भगवतशरण, सत्यभान शर्मा, हरीश शर्मा, आदित्य शर्मा, पंडित आनंद शर्मा, प्रेम बिहारी शर्मा और पुजारी नारायण शर्मा उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर