ब्रेकिंग न्यूज़ इनामी फरार बलात्कारी तांत्रिक गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • Crime

मथुरा 10 जुलाई 2021

बरसाना पुलिस द्वारा इनामी फरार बलात्कारी तांत्रिक को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 10,000/- रुपये का ईनाम था घोषित.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्तों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक बरसाना मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10.07.2021 को कामा बार्डर से  मु0अ0सं0 189/2021 धारा 376 डी भा0द0वि0  से सम्बन्धित अभि0  नरेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र दरब सिंह उम्र करीब 35 वर्ष निवासी नगला बन्डा महरावर थाना बयाना जिला भरतपुर (राजस्थान)  को गिरफ्तार किया गया। अभि0 नरेन्द्र सिंह गुर्जर दि0 04.06.2021 से मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 10000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। अभि0 के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण- दि0 04.06.2021 को अभियुक्त नरेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र दरब सिह निवासी नगला बन्डा महरावर जिला भरतपुर राजस्थान द्वारा वादी की पत्नी पर जादू टोना कर बलात्कार कर भाग जाने के संबध मे मु0अ0सं0 189/21 धारा 376 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया था। विवेचना के मध्य अभि0 सन्दीप पुत्र वेदप्रकाश निवासी हाऊस न0 75 गली न0 05 बुराडी दिल्ली थाना बुराडी नई दिल्ली उम्र 46 वर्ष का नाम भी प्रकाश में आया था , जिसे पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

वांछित  अभियोग

1.मु0अ0सं0 189/2021 धारा 376 भा0द0वि0   

गिरफ्तार अभियुक्त

 1. नरेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र दरब सिंह उम्र करीब 35 वर्ष निवासी नगला बन्डा महरावर थाना बयाना जिला भरतपुर (राजस्थान)  

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह  थाना बरसाना जिला मथुरा

2. उ0नि0 श्री चन्द्रमोहन थाना बरसाना मथुरा

3. है0का0 1475 राहुल यादव थाना बरसाना मथुरा

4. का0 2156 अंकित कौशिक थाना बरसाना मथुरा

5. का0 333 कुलदीप कुमार थाना बरसाना मथुरा 

6. का0 1762 विकास थाना बरसाना मथुरा

7. का0 2156 अंकित कौशिक थाना बरसाना मथुरा

यह भी देखें मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर प्रशासनिक जज जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा ने कही अहम बात

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर