उत्तर प्रदेश, फतेहपुर : तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, बढ़ते जलस्तर के साथ निचली बस्ती में बढ़ रहा भय

Subscribe






Share




  • National News

राम कृष्ण अग्रवाल

किशनपुर (फतेहपुर)

किशनपुर क्षेत्र यमुना नदी में एक बार फिर से ऊफान आया है और यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है आपको बता दें कि विगत कुछ दिनों पहले यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था लेकिन 2 दिन पूर्व यमुना नदी का जलस्तर घटने लगा था।

जिसके बाद यमुना तटवर्ती इलाकों की जनता में खुशी की लहर देखने को मिल रही थी, लेकिन बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे के आसपास से यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

यमुना तटवर्ती इलाके के लोग फिर परेशान और चिंतित नजर आने लगे हैं आपको बता दें कि विजयीपुर विकासखंड के मडौली, गढी़वा, मझंगवा, गुरुवल, महावतपुर असहट, समेत करीब दर्जनभर गांव के लोग यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखकर चिंतित होने लगे हैं। वही छोटे-छोटे बच्चों में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखकर बच्चों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

बता दें कि यमुना तटवर्ती इलाकों पर बसे लोगों की यमुना किनारे की फसल यमुना के बाढ़ आने से बर्बाद हो जाती है जिससे लोगों में चिंता की लकीरे देखी जा रही हैं आपको बता दें कि पिछले वर्ष यमुना नदी की आई बाढ़ ने विजयीपुर विकासखंड के करीब दर्जन भर गांवों को अपनी चपेट में ले लिया था जिससे लोग पूरी तरीके से घिर चुके थे जिससे अब लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।

वहीं आपको बता दें कि महावतपुर असहट से किशनपुर को जोड़ने वाला मार्ग जमुना नदी के बाढ़ से जलमग्न हो जाता है और वहां पर लोगों को आने-जाने में भारी समस्या उत्पन्न होती है लेकिन कुछ भी हो यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर किसानों के लिए चिंता का विषय है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर