नकली हैंड वॉश और सैनिटाइजर फैक्ट्री पर छापा

Subscribe






Share




  • States News

राकेश कन्नौजिया 

टीटीआई न्यूज़

आगरा 10 मई 2021

ताजनगरी आगरा में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, आगरा पुलिस ने नकली सेनेटाइजर, फिनायल, हैंड वॉश बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए 2500 लीटर नकली सेनेटाइजर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

ताजनगरी आगरा में दवाओं व अन्य उत्पादों की बढ़ती कालाबाजारी को रोकने के लिये पुलिस द्वारा एक वाट्सएप्प नंबर जारी किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति कहीं भी हो रही कालाबाजारी की सूचना पुलिस को दे सकता है। इसी क्रम में आज आगरा पुलिस को थाना एत्माद्दोला क्षेत्र में नकली सेनेटाइजर बनाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए फैक्टरी पर ड्रग विभाग के साथ संयुक्त टीम बनाकर छापामार कार्यवाही की, जिसमें पुलिस को फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में सेनेटाइजर व हैंड वॉश बरामद हुए। इस फैक्ट्री का कोई लाइसेंस भी नहीं था। यहाँ नकली हैंड वॉश और सेनेटाइजर बनाया जा रहा था, जो आसपास के बाज़ारों में बेचा जा रहा था। पुलिस को यहां से बड़ी मात्रा में सेनेटाइजर के साथ 2 लोगों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर