आज का वैदिक पंचांग और राशिफल

Subscribe






Share




  • Jeevan Mantra

हर हर महादेव 

 ~ वैदिक पंचांग ~

  दिनांक - 16 दिसम्बर 2023

 दिन - शनिवार

 विक्रम संवत - 2080

 शक संवत -1945

 अयन - दक्षिणायन

ऋतु - हेमंत ॠतु

 मास - मार्गशीर्ष

पक्ष - शुक्ल

 तिथि - चतुर्थी रात्रि 08:00 तक तत्पश्चात पंचमी

 नक्षत्र - श्रवण 17 दिसम्बर प्रातः 04:37 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

 योग - व्याघात 17 दिसम्बर रात्रि 03:48 तक तत्पश्चात हर्षण

 राहुकाल - सुबह 09:51 से सुबह 11:13 तक

 सूर्योदय-07:09

 सूर्यास्त- 17:58

 दिशाशूल - पूर्व दिशा में

 व्रत पर्व विवरण- विनायक चतुर्थी,धनुर्मास प्रारंभ,षडशीति-धनु संक्रांति (पुण्यकाल:शाम 04:09 से सूर्यास्त तक

 विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

 ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')

 शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')

 हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)

      ~ वैदिक पंचांग ~

 काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो

 काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो २१ बार ये गीता का आखरी श्लोक बोलें ...

 " यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः

तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।78।। "

 २१ बार न बोल सकें तो कम से कम १ बार तो बोलें और शांत हो जाएँ ।

      ~ वैदिक पंचांग ~

 वास्तु शास्त्र

 घर में सुख और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए पुराने समय से ही कई परंपराएं प्रचलित हैं। ये परंपराएं अलग-अलग वस्तुओं और कार्यों से जुड़ी हैं। सभी के घरों में कुछ न कुछ वस्तुएं टूटी-फूटी होती है, बेकार होती है, फिर भी किसी कोने में पड़ी रहती हैं। 7 वस्तुएं ऐसी बताई गई हैं जो टूटी-फूटी अवस्था में घर में नहीं रखना चाहिए।

 यदि ये चीजें घर में होती हैं तो इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी सदस्यों पर होता है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में गति नहीं बन पाती है। इसी वजह से धन संबंधी कार्यों में भी असफलता के योग बनते हैं। घर में दरिद्रता का आगमन हो सकता है। यहां जानिए ये 7 चीजें कौन-कौन सी हैं...

 वास्तु अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए ये 7 टूटी-फूटी चीजें, बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा ।

 1. बर्तन

कई लोग घर में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।

 2. दर्पण

टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

 3. पलंग

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।

 4. घड़ी

खराब घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम निश्चित समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।

 5. तस्वीर

यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।

6. दरवाजा

यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

 7. फर्नीचर

घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे जीवन पर होता है।

 वास्तु दोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों का निवारण तुरंत ही कर लेना चाहिए।

पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे

पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे

8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी

22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

       ~ वैदिक पंचांग ~

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं।

आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 1

शुभ अंक : 7, 16, 1, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिए आज से कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आपको कोई सर्दी, खांसी, जुकाम आदि जैसी समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और व्यवसाय में आप यदि कोई बदलाव करेंगे। किसी प्रॉपर्टी की डील आप पार्टनरशिप में ना करें, नहीं तो उसमें आपको कोई धोखा दे सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार में मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपने किसी बड़े काम को करने का विचार बनाया है, तो उसमें आप अपने माता-पिता से सलाह मश्वरा करके आगे बढ़ें। परिवार में किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन होने से परिजनों आना-जाना लगा रहेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। परिवार में यदि कुछ परेशानियां लंबे समय से चली आ रही थी, तो वह दूर होगी। व्यवसाय में आपको चुटपुट लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आप किसी से किए हुए वादे को पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी पुराने वाद विवाद को दूर करने की कोशिश करनी होगी, जिससे परिवार में एकता बनी रहेगी। रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलेंगे, तो आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओ की खरीददारी पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने से बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों को पूरा करने में भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आप अपने बाकी कामों पर ध्यान नहीं देंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आएंगे। आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसे समस्या हो सकती है। आप खुद एक नहीं पहचान बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों में बदलाव करने से बचना होगा। किसी की दी गई सलाह पर बहुत ही सोच विचार कर चले। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको झूठा साबित किया जा सकता है। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को उनके कुछ कामों के पूरा न होने के कारण असुविधा होगी, जिसके कारण उन्हें समस्या होगी। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले आप अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी वाद विवाद से दूर रहें, नहीं तो आपको समस्या होगी। आप अपनी कुछ आदतों के कारण परेशान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स की गलतियों को निकालने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी को भी बिना मांगे सलाह ना दे, नहीं तो समस्या सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में लिखा पढ़ी अवश्य करनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। व्यवसाय में आपको चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। किसी काम की योजना आपको बहुत ही सोच विचार कर बनानी होगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों की सुधबुध लें, नहीं तो वह आपके लिए सिर दर्द बन सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई अच्छा लाभ का सौदा हाथ लग सकता है। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आपका लिए किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में लोगों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिसके कारण आपका काम पर ध्यान थोड़ा काम होगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जैसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखें, तभी आप अपने बिगड़े हुए कामों को आसानी से बना पाएंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। परिवार में यदि किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको घर व बाहर लोगों की बातों को सुनना व समझना होगा। आप अपने मन से ही फैसला लें। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याएं दूर होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपके घर में संतान के कारण किसी बात की चिंता या टेंशन हो सकती है, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के सेहत की प्रति आप सचेत रहेंगे। यदि कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपका किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा। यदि आपने व्यवसाय में कुछ बदलाव किए थे, तो वह आपके लिए अच्छे रिजल्ट लेकर आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी पार्टी आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।

यह भी देखें:

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर