BREAKING- इस वक्त की खास ताजा खबरें, पीएम मोदी ने ब्राजील को जी20 की अध्यक्षता सौंपी

Subscribe






Share




  • National News

इस वक्त की खास ताजा खबरें-

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा को जी20 समूह की अध्यक्षता सौंप दी। इस दौरान उन्होंने सिल्वा को पारंपरिक गैवल (एक प्रकार का हथौड़ा) सौंपा।

कोलम्बो- बारिश की वजह से आज पूरा नहीं हो सका भारत-पाकिस्तान मैच, अब यह मैच सोमवार को रिजर्व डे पर खेला जाएगा। मैच की शुरुआत वहीं से होगी, जहां आज बारिश की वजह से रोका गया था।

G-20 सम्मलेन के बिंदु

1. अफ्रीकन यूनियन को जी20 में शामिल किया गया है। अफ्रीकन यूनियन में अफ्रीकी महाद्वीप के 55 देश शामिल हैं। ऐसे में जी20 जैसे अहम समूह में अफ्रीकन यूनियन के शामिल होने से दुनिया में नई विश्व व्यवस्था का निर्माण होगा, जिसमें विकासशील और गरीब देशों को भी वैश्विक फैसले करने की व्यवस्था में प्रतिनिधित्व मिलेगा। 

2. जी20 की बैठक में दिल्ली घोषणा पत्र को सर्वसहमति से मंजूर किया गया है, जो कि भारत की कूटनीतिक ताकत का उदाहरण है। इस घोषणापत्र में अंतरराष्ट्रीय कानूनों को बनाए रखने, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून, शांति और स्थिरता की रक्षा करने वाली बहुपक्षीय प्रणाली को बनाए रखने का आह्वान किया गया है। 

3. भारत, सऊदी अरब, अमेरिका और यूरोप को जोड़ने वाले रेल लिंक प्रोजेक्ट पर सहमति बनी है। इस प्रोजेक्ट को चीन के बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव का जवाब माना जा रहा है, जो दुनिया के विकासशील देशों को आधारभूत ढांचे के विकास के नाम पर चीन के कर्ज के जाल से बचाएगा। 

4. प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस बनाने का एलान किया है। इस गठबंधन में भारत, ब्राजील, अमेरिका जैसे देश शामिल हैं। इस गठबंधन के जरिए अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा और कार्बन उत्सर्जन को नेट जीरो करने में काफी मदद मिलेगी। 

5. हाल के सालों में दुनिया के देशों में एक दूसरे के प्रति विश्वास में कमी आई है। दिल्ली में हो रहे जी20 सम्मेलन में इस विश्वास को फिर से मजबूत करने की कोशिश की गई। खासकर यूक्रेन युद्ध के बाद जो तनाव है, उसे कम करने की कोशिश की गई।

उत्तर प्रदेश- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक सीट जीतकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जो गुब्बारे की तरह फूल रहे हैं। जनता हवा निकाल देगी। घोसी का उपचुनाव हम हारे हैं इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। हार-जीत की समीक्षा पार्टी करेगी। निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में हम कमल खिलाएंगे।

यह भी देखें- गर्भ गृह में श्री बालकृष्ण की आरती के साथ श्री कृष्ण जन्म स्थान

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर