उत्तर प्रदेश : मथुरा जनपद में भी मनाया गया खेल दिवस

Subscribe






Share




  • States News

अमित तिवारी   

मथुरा 29 अगस्त 2020

आज हमारे देश का राष्ट्रीय खेल दिवस है। हॉकी के जादूगर माने जाने वाले महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान सिंह, जिनका जन्म 29 अगस्त 190 5 को इलाहाबाद जनपद में हुआ था। उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।  भारत सरकार द्वारा इसका गठन किया गया था।

प्रत्येक वर्ष पूरे भारत में 29 अगस्त को महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत के राष्ट्रपति विभिन्न खेल के क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों और कोचों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। 

इस अवसर पर आज दिनांक 29 अगस्त 2020 को गणेश स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में गोवर्धन क्षेत्र के सीओ जितेंद्र सिंह, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष कृष्ण वीर चौधरी, सचिव शैलेश मिश्रा, कीड़ा अधिकारी एसपी बामनलिया आदि अन्य जनपद के खिलाड़ियों ने मेजर ध्यान चंद्र के चित्रपट पर माल्यार्पण अर्पित कर राष्ट्रीय खेल दिवस सदभावना पूर्वक मनाया। सीओ गोवर्धन जितेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि समय  के साथ-साथ खिलाड़ियों के प्रतिभाओं में में भी कमी देखी जा रही है, फिर भी हमारे द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं कि अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हम जनपद में करा सकें, जिससे कि हमारे जनपद से कुछ खिलाड़ी भी हमारे देश का नाम रोशन करने में अपना योगदान दे सकें।

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष कृष्ण वीर चौधरी के द्वारा बताया गया कि आज की युवा पीढ़ी अपना संपूर्ण योगदान मोबाइल गेमों में लगा रही है जो कि एक कष्टदायक विषय है। यदि बच्चों के अभिभावकों के द्वारा इस युवा पीढ़ी पर जल्द ही ध्यान नहीं दिया गया तो खेलों का भविष्य गर्त में बहुत जल्द ही चला जाएगा।

वहीं जिला हॉकी संघ के सचिव शैलेश मिश्रा ने भी सभी निजी वह सरकारी स्कूलों पर निशाना साधते हुए बताया कि आज किसी भी विद्यालय में खेल की प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं कराया जा रहा है। यही एक बहुत बड़ा कारण भी है कि मथुरा जनपद से कोई युवा खिलाड़ी निकलकर नहीं आ पा रहे हैं।

स्कूलों में होने वाले सभी वार्षिक आयोजनों को नकारते हुए शैलेश मिश्रा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का आयोजन न कराकर यदि स्कूलों में बच्चों की इच्छा के अनुरूप प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए तो अधिक लाभकारी होगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर