बांसुरी के रंग महोत्सव में सम्मानित हुई ब्रज की विभूतियां

Subscribe






Share




  • National News

किशन चतुर्वेदी मथुरा 03 अक्टूबर 2023

श्री गंगा लोक कल्याण सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रकल्प बांसुरी के तत्वाधान में और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से चार दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय नृत्य एवं नाट्य महोत्सव वृन्दावन शोध संस्थान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली ब्रज की विभूतियों का सम्मान भी किया गया। इसी क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए संस्कृति विवि के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता को सम्मानित किया गया।  

29 अक्टूबर से शुरू हुए इस महोत्सव में रंग यात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई शोध संस्थान पहुंची, जिसमें पूरे देश के विभिन्न राज्यों जैसे झारखण्ड, ओड़िशा, असम, मणिपुर, बंगाल, राजस्थान, म प्र, आदि राज्यों के करीब 400 कलाकार अपनी अपनी वेश भूषा और अपने पारमपरिक नृत्य को करते और अपने प्रान्त की छटा बिखेरते हुए नजर आये। शहर में कई जगह यात्रा के ऊपर पुष्प वर्षा हुई और जगह जगह लोगों ने स्वागत किया तथा जलपान कराया। यात्रा अपने आप में अनुपम रही और ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे ये रंग यात्रा एक राष्ट्र यात्रा हो, मानो पूरा भारत आज वृन्दावन में दिख रहा है। शहरवासियों के अलावा बाहर के लोगों ने भी इस यात्रा का भरपूर आनंद लिया। आयोजक मण्डल के सभी सदस्यों अभय वशिष्ठ, विवेक आचार्य, धर्मेंद्र गौतम, अतुल श्रीवास्तव, संजय गोस्वामी, प्रेम कौशिक, गोपाल, प्रमेंद गोस्वामी ने पूरी व्यवस्था को बखूबी निभाया। 

प्रथम सत्र में संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ सचिन गुप्ता की अध्यक्षता और पुराणचार्य मनोज मोहन शास्त्री, अनुराग गोयल, अवधेश अग्रवाल, मुकेश मित्तल, किशन चतुर्वेदी, डॉ तरुण शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया।  सत्र में थिएटर मूवमेंट, आस्था डान्स ग्रुप, जिग ज़ेग डांस ग्रुप, नूपुर डांस एकेडमी और हीराकुद डांस अकेडमी और आवाहन ग्रुप ने नृत्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर देवेंद्र कौशिकजी की पुण्य स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार किशन चतुर्वेदी का सम्मान प्रेम कौशिक ने किया। सचिन गुप्ता ने संस्था के आयोजन की सराहना की और भविष्य में संस्कृति विश्विद्यालय द्वारा  सम्भव सहायता देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संस्था के पदधिकारिओं मे विशेष रूप से विनय गोस्वामी, धर्मेंद्र गौतम, विवेक आचार्य, संजय गोस्वामी, प्रेम कौशिक, सीता अग्रवाल, गोपाल शर्मा, अशोक शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर