श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में मनाया गया तृतीय धनुर्मास महोत्सव

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी 05 जनवरी 2025

श्री दीर्घ विष्णु मन्दिर में मनाया गया तृतीय धनुर्मास महोत्सव, पौष मास के प्रत्येक रविवार को मनाया जाता है विशेष उत्सव।

पौष मास के रविवार को होने वाले धनुर्मास को भक्ति माह के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने में भगवान श्री विष्णु  की पूजा-पाठ के लिए विशेष दिन माना जाता है। 

मंदिर के महंत सेवायत कान्ता नाथ चतुर्वेदी ने बताया की धनुर्मास के दौरान, सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन को धनु संक्रांति कहा जाता है।
धनुर्मास के दौरान, प्रकृति में संतुलन रहता है और गर्मी-ठंड का संतुलन बना रहता है।
धनुर्मास के दौरान, भगवान विष्णु की पूजा-पाठ के लिए विशेष दिन माना जाता है।
धनुर्मास के दौरान, भगवान की शिक्षा और आराधना करने का महीना माना जाता है।
धनुर्मास के दौरान, भगवत प्राप्ति के अनुष्ठान और दान करना शुभ माना जाता है।
धनुर्मास के दौरान, योग्य गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन कराने या दान देने से महान पुण्य की प्राप्ति होती है।
धनुर्मास के दौरान, विवाह, उपनयन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते।
धनुर्मास के दौरान, भगवान की पूजा के लिए मंदिर लंबे समय तक खुले रहते हैं. जैसा की शास्त्रोक्त विधान है इसी क्रम में आज मथुरा के प्राचीन श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में सेवायत परिवार के बालकृष्ण चतुर्वेदी एवं लाल कृष्ण चतुर्वेदी द्वारा प्रातः मंगला आरती उपरांत ही भगवान श्री दीर्घ विष्णु जी की विशेष पूजा अर्चना एवं धनुर्मास प्रसादी लगाई गई जिसमें सूजी का हलवा, पोहा, गुड़ और तिल की गजक हरी मूंग दाल, चावल इत्यादि सामग्री शामिल थी। 

प्रेषक कान्ता नाथ चतुर्वेदी 

सेवायत महंत श्री दीर्घ विष्णु मन्दिर 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर