आज के दर्शन श्याम सुंदर श्री यमुने महारानी विशेष जानकारी युक्त पंचांग और राशिफल

Subscribe






Share




  • States News

आज के दर्शन श्याम सुंदर श्री यमुने महारानी विशेष जानकारी युक्त पंचांग और राशिफल

प्रस्तुति- श्रीधर चतुर्वेदी/विदुर पांडे

दिनांक- 06/01/2025, सोमवार
तिथि- सप्तमी 18:22   तक 
पक्ष- शुक्ल
नक्षत्र- उo भाo 19:05
योग- परिघ 26:03
करण- विष्टि भद्र 29:25
वार- सोमवार
माह- पौष
चन्द्र राशि- मीन
सूर्य राशि- धनु
ऋतु- हेमन्त 
अयन- दक्षिणायन 
संवत्सर- कालयुक्त
विक्रम संवत- 2081 
कानपुर 
सूर्योदय- 06:59
सूर्यास्त- 17:29

शुभा$शुभ मुहूर्त-
राहू काल 08:20 - 09:39 (अशुभ)
अभिजित 11:54 - 12:36 (शुभ)

गंड मूल    19:05 - अहोरात्र    अशुभ

पंचक ⁴    अहोरात्र    अशुभ

चोघडिया, दिन
अमृत 06:59 - 08:30 (शुभ)
काल 08:30 - 09:49 (अशुभ)
शुभ 09:49 - 11:07 (शुभ)
रोग 11:07 - 12:25 (अशुभ)
उद्वेग 12:25 - 13:43 (अशुभ)
चर 13:43 - 15:02 (शुभ)
लाभ 15:02 - 16:20 (शुभ)
अमृत 16:20 - 17:29 (शुभ)

चोघडिया, रात
चर 17:29 - 19:20 (शुभ)
रोग 19:20 - 21:02 (अशुभ)
काल 21:02 - 22:44 (अशुभ)
लाभ 22:44 - 24:25* (शुभ)
उद्वेग 24:25* - 26:07* (अशुभ)
शुभ 26:07* - 27:49* (शुभ)
अमृत 27:49* - 29:31* (शुभ)
चर 29:31* - 31:12* (शुभ)

दिशा शूल ज्ञान- पूर्व
परिहार- आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो  घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है।
इस मंत्र का उच्चारण करें-
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च।
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय:।।

अग्नि वास ज्ञान-
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत्।।

7 + 2 + 1 = 10 ÷ 4 = 2 शेष
आकाश लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है।

शिव वास एवं फल-
7 + 7 + 5 = 19 ÷ 7 =  5 शेष

ज्ञानवेलायां = शुभ कारक

भद्रा वास एवं फल-
स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

सांय 18:23 से 29:24 तक 
स्वर्ग लोक = शुभ कारक 

विशेष जानकारी-
गुरु गोविंद सिंह जयंती 

दैनिक राशिफल-
मेष-
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत होगा। तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।
वृष-
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट के कार्यों में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। भेंट व उपहार की प्राप्ति से संतोष तथा प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करें।
मिथुन-
आय में निश्चितता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसगंति से मानहानि तथा धनहानि हो सकती है। विवेक से कार्य करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। कार्य में विलंब होगा। जोखिम न उठाएं।
कर्क-
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें। कीमती वस्तु चोरी या गुम हो सकती है, सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी हानिकारक रहेगी।
सिंह-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। मित्रों के साथ समय प्रसन्नतादायक गुजरेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। लाभ होगा। मन की चंचलता के चलते कोई ऐसा काम न करें जिससे कि अपमानित होना पड़े।
कन्या-
कारोबारी कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लंबी रह सकती है व लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
तुला-
किसी अपने के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। विवाद न करें। आय रहेगी। थकान महसूस होगी। आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक-
निवेश शुभ रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी। किसी प्रभावशाली महत्वपूर्ण व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार तथा जवाबदारी में वृद्धि होगी।
धनु-
व्यवसाय-व्यापार ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। दु:खद समाचार की प्राप्ति से मन खिन्न रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। नकारात्मकता रहेगी। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। भागदौड़ रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। नौकरी में मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। समय पर कार्य न होने से तनाव रहेगा।
मकर-
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफल रहेंगे। अध्ययन में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। अनदेखी नहीं करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।
कुंभ-
सुख के साधन जुटेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। आने-जाने में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। प्रसन्नता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर कार्य में गति आएगी।
मीन-
आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय से संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रयास सफल रहेंगे। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी।
आपका दिन मंगलमय हो।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर