श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में 5001वां पाटोत्सव पर्व पूर्ण वैदिक पद्धति से संपन्न

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 09 मई 2025

श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में 5001वां पाटोत्सव पर्व भक्तिभाव और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर प्रातः काल मंगला आरती पश्चात् पंचामृत अभिषेक से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात विष्णु सहस्त्रनाम के मंत्रोच्चार के साथ विशेष अर्चन सम्पन्न हुआ।
सुदामा कुटी वृन्दावन के महंत श्री सुतीक्ष्ण दास जी महाराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर, श्री मद्भागवत गीता पाठ का शुभारंभ कराया।
दक्षिण भारत से पधारे विद्यार्थियों द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता के अठारह अध्याय के श्लोकों एवं श्री विष्णु सहस्रनाम, श्री महालक्ष्मी सहस्त्रनाम के भावपूर्ण पाठ किया किए गए ।जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सांयकाल को देश-देशांतर से आए पुष्पों से ठाकुरजी के लिए भव्य बंगला सजाया गया। ठाकुरजी का श्रृंगार मोगरे, कमल पुष्पों एवं मोतियों के सुंदर आभूषणों से किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व मंदिर के महंत श्री कान्ता नाथ चतुर्वेदी ने किया। संचालन की भूमिका श्री रामदास चतुर्वेदी ने निभाई। व्यवस्था की जिम्मेदारी श्री बालकृष्ण चतुर्वेदी एवं श्री लालकृष्ण चतुर्वेदी ने कुशलतापूर्वक संभाली। वैदिक कार्यक्रमों का संचालन आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम के संयोजक आचार्य ब्रजेंद्र नागर रहे।

यह पर्व न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गरिमा का उदाहरण भी प्रस्तुत किया। प्रतिवर्ष 
वैशाख माह की शुक्ल पक्ष द्वादशी को मनाएं जाने वाले पाटोत्सव के लिए सम्पूर्ण भारत वर्ष सहित देश-देशांतर के भक्तों का आगमन रहता है।
इस महोत्सव के दर्शन केलिए सम्पूर्ण बृजमंडल के भक्तों का आगमन मंदिर में रहता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मथुरा वृन्दावन के विधायक पूर्व उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा रहे।
महोत्सव के अवसर पर जगदगुरू सचिदानंद स्वामी, चित्रगुप्त पीठ, महामंडलेश्वर  सुरेशानंद जी, सुनील अग्रवाल स्वीटी सुपाड़ी, कन्हैयालाल अग्रवाल,प्रत्युल अग्रवाल ,अनिल अग्रवाल प्रेस वाले, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ,रामकिशन पाठक, कुंजबिहारी चतुर्वेदी,दीपक भोला, शैलेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, मनोज सक्सेना, अभिषेक गुप्ता, आदि अनेकानेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर