अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक धर्म के संरक्षण, संवर्धन के लिए, केशव‌ वेद विद्यालय में बटुको के यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 01 अप्रैल 2025

भारत वर्ष में वैदिक शिक्षा और संस्कारों के संरक्षण, संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत केशव धाम, वृन्दावन से संचालित,केशव वेद विद्यालय ,केशव धाम में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक शिक्षा के संरक्षण, संवर्धन, प्रचार,प्रसार और वैदिक संस्कार संस्कृति के संरक्षण के लिए वैदिक परम्परा के अनुसार वैदिक शिक्षा का अध्ययन प्रारम्भ करने वाले ,सात बटुक ब्रह्मचारियों का यज्ञोपवीत ,उपनयन संस्कार वेद विद्यालय प्रांगण में वैदिक परम्परा के अनुसार आयोजित किया गया।,
दो दिवसीय कार्यक्रम में, गणेश पूजन,मातृका पूजन, नवग्रह, पूजन के मध्य वैदिक मंत्रोच्चारण की मधुर ध्वनियों के साथ पूर्ण वैदिक पद्धति के अनुसार उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ।
सन् 2016 से केशव धाम वृन्दावन द्वारा वेद विद्यालय का संचालन किया जा रहा है, अब तक वेद विद्यालय के माध्यम से  125 बटुक ब्रह्मचारियों का यज्ञोपवीत उपनयन संस्कार,गत नौ वर्षों में सम्पन्न हो चुका है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दास बिहारी अग्रवाल द्वारा की गई, मुख्य वक्ता डाक्टर रामविलास चतुर्वेदी भागवताचार्य रहे, गरिमामय मार्गदर्शन केशव वेद विद्यालय के संयोजक डाक्टर सत्यमित्रानंद जी महाराज ने किया, कार्यक्रम के समापन पर संस्कृत भारती बृज प्रांत न्यास अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल ने धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम का संचालन वेद विद्यालय समिति के सदस्य आचार्य ब्रजेंद्र नागर द्वारा किया गया।
सभी आगंतुक सम्मानित जनों का उपरना उढ़ाकर अभिनन्दन,वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र शर्मा, कार्यक्रम संयोजक गंगाधर अरोड़ा, संस्कृत भारती मथुरा जनपद प्रचार प्रमुख रामदास चतुर्वेदी शास्त्री द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में केशवधाम वृन्दावन के निदेशक ललित कुमार जी की गरिमामय उपस्थिति रही, कार्यक्रम में आचार्य सुधाकर द्विवेदी, आचार्य विपुल कुमार मिश्र,संघ वरिष्ठ प्रचारक राजवीर, प्रचारक हरिओम,संदीप चतुर्वेदी, मोहन लाल कौशिक ,पवन यादव आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे हैं।
यज्ञोपवीत उपनयन संस्कार में बटुक ब्रह्मचारियों के परिवार जनो की भी गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ आदि शंकराचार्य एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व संरक्षण रहे माननीय अशोक सिंघल जी के चित्र पट पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर