पूर्ण वैदिक परम्परा से मनाया जाएगा, श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी का ५००१ वाॅ पाटोत्सव पर्व

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 27 अप्रैल 2025

भारत वर्ष के प्रमुख श्री विष्णु भगवान के मंदिरों में से एक, उत्तर भारत के प्रसिद्ध मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में विराजमान श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी का ५००१ वाॅ  पाटोत्सव पर्व आगामी वैशाख शुक्ल पक्ष द्वादशी ,9 मई 2025 शुक्रवार को पूर्ण वैदिक परम्परा के अनुसार मनाया जाएगा।

श्री दीर्घ विष्णु मंदिर के सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी ने बताया कि कलियुग के अंत में योगीराज भगवान श्री कृष्ण के प्रपौत्र महाराज बज्रनाभ जी द्वारा अपने कुल गुरु गर्गाचार्य जी की आज्ञा से मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र में आगमन पर सर्वप्रथम श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी का पंचामृत महाभिषेक किया था,उसी परम्परा के अनुसार प्रतिवर्ष वैशाख शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि को मंदिर प्रांगण में पाटोत्सव महापर्व का आयोजन किया जाता है।

इस महापर्व के आयोजन में आमंत्रण के लिए श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान, श्री दीर्घ विष्णु मंदिर द्वारा एक आमंत्रण पत्रिका का विमोचन वैदिक मंत्रोच्चारण की मधुर ध्वनियों के मध्य मंदिर प्रांगण में किया गया, जिसके अनुसार आगामी 9 मई 2025  शुक्रवार को मंगला आरती के पश्चात् प्रातः काल 8 बजे पंचामृत महाभिषेक, प्रातः काल 9 बजे श्री मद्भागवत गीता जी के पाठ, सांयकाल 5 बजे से फ़ूल बंगला के भव्य दर्शन, सांयकाल 6 बजे से संत संगोष्ठी,हर घर गीता अभियान के अंतर्गत श्री मद्भागवत गीता जी का वितरण, सांयकाल 7 बजे से भजन संध्या, रात्रि 9 बजे महाआरती का भव्य आयोजन रहेगा।

श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के संयोजक आचार्य ब्रजेंद्र नागर एवं प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी शास्त्री के अनुसार, महोत्सव में भारत वर्ष सहित बृजमंडल के प्रमुख संत,महंत धर्माचार्यों, विद्वानों का आगमन रहेगा, वैदिक मंत्रोच्चारण की मधुर ध्वनियों के मध्य विराजमान श्री विग्रहों पूजन अर्चन किया जाएगा।

सेवायत बालकृष्ण चतुर्वेदी एवं लालकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि इस महोत्सव में  उत्तर भारत सहित,भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों से श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी के भक्तों का आगमन रहेगा ।
कार्यक्रम के उत्सव संयोजक कन्हैयालाल अग्रवाल, स्वीटी सुपाड़ी वाले रहेंगे, आचार्य मुरलीधर  चतुर्वेदी सह व्यवस्थापक के रूप में रहेंगे,अनिल अग्रवाल प्रेस वाले,प्रतुल्य अग्रवाल विशेष सहयोगी के रूप में रहेंगे।
कार्यक्रम के सम्पूर्ण विवरण सहित श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान द्वारा एक आमंत्रण पत्रिका का विमोचन मंदिर प्रांगण में किया जिसमें, चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर स्वामी सुरेशानंद जी महाराज, श्री दीर्घ विष्णु मंदिर के सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी, आचार्य ब्रजेंद्र नागर, पंडित रामदास चतुर्वेदी शास्त्री, आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी, अनिल अग्रवाल प्रेस वाले, संस्कृत भारती के प्रांत सचिव गंगाधर अरोड़ा,, सेवायत बालकृष्ण चतुर्वेदी, लालकृष्ण चतुर्वेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर