वृन्दावन- सीवर लाइन डालने के दौरान मजदूर सहित दो की मौत, मामला दबाने का आरोप

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। वृन्दावन 26 अप्रैल 2025

वृंदावन में परिक्रमा मार्ग श्याम कुटी के समीप सीवर लाइन डालने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया यहां मिट्टी की ढाय खिसकने से एक मजदूर सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे के नीचे से निकाल कर जिला संयुक्त अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना बीती रात करीब 11:30 बजे की बताई गई है। घटना से मजदूरों के परिवार में कोहराम मच गया। 
शनिवार को सूचना मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया, मौके पर नगर निगम के अधिकारी, अपर सिटी मजिस्ट्रेट वृंदावन कोतवाली पहुंचे। यहां अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करने की बात कही गई।

मामले को दबाने का प्रयास

ठेकेदार, नगर निगम और प्रशासन के लोगों पर हादसे को दबाने का आरोप लगाया गया है।

विवरण

वृंदावन में परिक्रमा मार्ग श्याम कुटी के समीप राजवाड़ा फार्म हाउस वाली गली में सीवर लाइन विस्तारीकरण का कार्य जारी है। बीती रात फिरोजाबाद की कृष्णा मशीनरी ट्रेडर्स द्वारा सिवान निर्माण का काम चल रहा था इस दौरान यहां मिट्टी की ढाय गिरने से दो लोग मिट्टी/मलबे के नीचे दब गए। उपचार के लिए उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय ठेकेदार के भाई विजय जादौन और 26 वर्षीय मजदूर नौरंगी के रूप में हुई है। खबरों के मुताबिक उन्हें आगरा भी ले जाया गया था। 
मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए मथुरा लाया जा रहा है जबकि ठेकेदार के भाई विजय का शव परिजन फिरोजाबाद ले गए। 

बताया गया है कि घटना के समय मौके पर कोई भी सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं थे,  इसके अतिरिक्त विभाग के इंजीनियर भी अपने-अपने घर चले गए थे। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की मृत्यु नाक और मुंह में मिट्टी भर जाने के कारण हुई है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर